लाइव न्यूज़ :

जूनियर हॉकी विश्व कप : भारत ने कनाडा को 13 . 1 से हराया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 21:56 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 25 नवंबर पहले मैच में मिली अप्रत्याशित हार से उबरते हुए गत चैम्पियन भारत ने जूनियर हॉकी विश्व कप के ‘करो या मरो’ के मैच में बृहस्पतिवार को कनाडा को 13 . 1 से हरा दिया ।

भारत को पहले दिन फ्रांस ने 5 . 4 से शिकस्त दी थी । लगातार दूसरे दिन खेलते हुए भारतीय टीम ने आज शुरू ही से आक्रामक तेवर अपनाये और कनाडा को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

दर्शकों के बिना कलिंगा स्टेडियम पर खेले गए मैच में भारत के लिये संजय ने एक बार फिर हैट्रिक (17वां, 32वां, 59वां मिनट)लगाई । उनके अलावा अराइजीत सिंह हुंडल ने भी तीन गोल (40वां, 50वां, 51वां मिनट) दागे । उत्तम सिंह (छठा और 47वां मिनट)और शारदानंद तिवारी (35वां और 53वां) ने दो दो गोल किये जबकि कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने आठवें, मनिंदर सिंह ने 27वें, अभिषेक लाकड़ा ने 55वें मिनट में गोल किये ।

कनाडा के लिये एकमात्र गोल 30वें मिनट में टार्डिफ क्रिस्टोफर ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागा ।

इससे पहले अन्य मैचों में अर्जेंटीना ने मिस्र को 14 . 0 से, नीदरलैंड ने कोरिया को 12 . 5 से, स्पेन ने अमेरिका को 17 . 0 से , फ्रांस ने पोलेंड को 7 . 1 से हराया ।

भारत को अब शनिवार को पोलैंड से खेलना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!