लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक खत्म होने तक कोरेाना आपातकाल की घोषणा करेगा जापान

By भाषा | Updated: July 8, 2021 10:54 IST

Open in App

तोक्यो, आठ जुलाई (एपी) ओलंपिक के दौरान कोरोना संक्रमण दर बढने की आशंका से जापान खेलों के समापन तक कोरोना आपातकाल की घोषणा कर सकता है ।

विशेषज्ञों के साथ गुरूवार की सुबह हुई बैठक में सरकारी अधिकारियों ने अगले सोमवार से 22 अगस्त तक जापान में आपातकाल लागू करने का प्रस्ताव रखा । महामारी के कारण एक साल टल चुके ओलंपिक 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने हैं ।

खेलों के दौरान विदेशी दर्शकों को प्रवेश नहीं मिलेगा और छह सप्ताह के आपातकाल से स्थानीय दर्शकों को अनुमति देने की संभावना भी खत्म हो जायेगी । दर्शकों के प्रवेश को लेकर फैसला शुक्रवार को होगा जब स्थानीय आयोजकों की अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और अन्य प्रतिनिधियों से मुलाकात होनी है ।

तोक्यो में इस समय बेहद कड़े प्रोटोकॉल लागू नहीं है और बार तथा रेस्त्रां के खुलने का समय घटाने से भी कोरोना संक्रमण रूका नहीं है । प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा गुरूवार की शाम आपात योजना का ऐलान कर सकते हैं । आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक को गुरूवार को ही तोक्यो पहुंचना है लेकिन वह तीन दिन यहां पांचसितारा होटल में पृथकवास में रहेंगे ।

कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से जापान में यह चौथा आपातकाल होगा । तोक्यो में बुधवार को 920 नये मामले आये हैं जबकि पिछले सप्ताह यह संख्या 714 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!