लाइव न्यूज़ :

चीन से 1-4 से हारी भारतीय पुरूष टीम, थॉमस कप के क्वार्टरफाइनल में डेनमार्क से भिड़ेगी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 19:13 IST

Open in App

आरहस (डेनमार्क), 14 अक्टूबर पहले ही क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर चुकी भारतीय पुरूष बैडमिंटन टीम गुरूवार को यहां थॉमस कप के अंतिम ग्रुप मैच में मजबूत चीन से 1-4 से पराजित हो गयी।

भारतीय पुरूष टीम इस तरह ग्रुप में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही जिससे शुक्रवार को अंतिम आठ में उसका सामना डेनमार्क से होगा।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी ही एकमात्र जीत दर्ज कर सकी जिन्होंने 41 मिनट तक चले मुकाबले में ही जि टिंग और जोऊ हाओ डोंग को 21-14 21-14 से हराया।

इस युगल मैच से पहले भारत के लिये दिन की शुरूआत किदाम्बी श्रीकांत ने की जिन्हें शि यु कि से 36 मिनट में 12-21 16-21 से पराजय झेलनी पड़ी।

समीर वर्मा ने तीसरे मैच में लु गुआंग जू के खिलाफ पूरी कोशिश की। लेकिन वह अंत में एक घंटे 23 मिनट तक चले एकल मैच में 21-14 9-21 22-24 से हार गये जिसे भारत 1-2 से पिछड़ गया।

एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला की युगल जोड़ी भी लियू चेंग और वांग यि ल्यू के खिलाफ 52 मिनट तक चुनौती पेश करने के बाद 24-26 19-21 से हार गयी।

अंत में किरण जार्ज को लि शि फेंग से 43 मिनट तक चले एकल मैच में 15-21 17-21 से शिकस्त मिली।

ग्रुप मैच में यह भारत की पहली हार थी।

भारतीय पुरूष टीम ने नीदरलैंड और ताहिती पर 5-0 से जीत दर्ज कर 2010 के बाद पहली बार थॉमस कप क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालीफाई किया था।

महिला टीम गुरूवार को उबेर कप के क्वार्टरफाइनल मैच में जापान से भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!