लाइव न्यूज़ :

वापसी के लिये भारत को बनाने होंगे ढेरों रन : टेलर

By भाषा | Updated: December 25, 2020 17:09 IST

Open in App

मेलबर्न, 25 दिसंबर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर का मानना है कि एडीलेड में मिली हार की शर्मिंदगी के बाद भारत के पास वापसी का सर्वश्रेष्ठ रास्ता यही है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट में रनों का पहाड़ खड़ा करे ।

आस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में भारत को उसके न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर समेटने के बाद आठ विकेट से जीत दर्ज की थी ।

टेलर ने ‘वाइड वर्ल्ड आफ स्पोटर्स ’ से कहा ,‘‘ भारत के पास सर्वश्रेष्ठ मौका यही है कि वह ढेर सारे रन बनाये ।विराट कोहली के जाने से बल्लेबाजी और कप्तानी में खालीपन आ गया है लेकिन उनके पास चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर भारत ने अच्छे रन बनाये तो उनके पास ऐसे गेंदबाज हैं जो दस विकेट ले सकते हैं । बल्लेबाज अपना काम कर गए तो गेंदबाज अपना काम करने में माहिर हैं ही ।’’

टेलर ने यह भी कहा कि एक दिन के खराब प्रदर्शन से पूरे दौरे का आकलन नहीं किया जा सकता ।

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत एक खराब पारी से पूरे दौरे का आकलन करने नहीं दे सकता । एडीलेड में भी पहले दो दिन उनका प्रदर्शन शानदार था लेकिन तीसरे दिन मैच उनके हाथ से निकल गया । मुझे लगता है कि मेलबर्न में पहला दिन भारत की वापसी के लिये काफी अहम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

क्रिकेटहरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के तीसरे T20I में चमारी अटापट्टू का दिग्गज रिकॉर्ड तोड़ा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!