लाइव न्यूज़ :

इंग्लिश लीग कप का फाइनल फरवरी की जगह अप्रैल में

By भाषा | Updated: December 22, 2020 12:31 IST

Open in App

लंदन, 22 दिसंबर (एपी) इंग्लिश लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल को फरवरी से अप्रैल में स्थानांतरित किया गया है। वेम्ब्ले स्टेडियम में फाइनल के लिए दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद के साथ यह कदम उठाया गया है।

इंग्लिश फुटबॉल लीग ने सोमवार को कहा कि फाइनल 28 फरवरी की जगह 25 अप्रैल को खेला जाएगा।

लंदन और दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के लिए रविवार से कोरोना वायरस से जुड़ी टीयर चार की नई और कड़ी पाबंदियां लागू की गईं। टीयर तीन और चार की पाबंदियों के तहत दर्शकों को खेल प्रतियोगिताओं के लिए स्टेडियम में आने की स्वीकृति नहीं होती।

ईएफएल ने बयान में कहा, ‘‘कितने प्रशंसकों को स्वीकृति मिलेगी यह उस समय के सरकार के दिशानिर्देश पर निर्भर करेगा और उम्मीद की जाती है कि फाइनल की तारीख खिसकाने से क्लबों और उनके प्रशंसकों को स्टेडियम में मैच देखने का सर्वश्रेष्ठ मौका मिलेगा।’’

क्वार्टर फाइनल मुकाबले मंगलवार और बुधवार को खेले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

क्रिकेटहरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के तीसरे T20I में चमारी अटापट्टू का दिग्गज रिकॉर्ड तोड़ा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!