लाइव न्यूज़ :

मानसिक पहलू को समझने पर बात करते हैं द्रविड़, मैने एक साल इस पर काम किया : अग्रवाल

By भाषा | Updated: December 24, 2021 12:56 IST

Open in App

सेंचुरियन, 24 दिसंबर भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा कि टीम से दूर रहने के दौरान उन्होंने अपने खेल के मानसिक पहलू को समझने पर काम किया जिस पर कोच राहुल द्रविड़ हमेशा जोर देते हैं और इससे उन्हें वापसी में काफी मदद मिली।

कर्नाटक के 30 वर्षीय अग्रवाल कनकशन (सिर में चोट) के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे और उसके बाद टीम में जगह गंवा दी थी ।

उन्होंने हाल ही में विश्व टेस्ट चैम्पियन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 150 और 62 रन बनाकर वापसी की ।

उन्होंने सलामी बल्लेबाज और भारत के उपकप्तान के एल राहुल से बातचीत के दौरान कहा ,‘‘ यह नयी शुरूआत नहीं है । पिछले एक साल मैं खुद को समझने की कोशिश करता रहा और यह जानने की भी कि मेरी ताकत और कमजोरियां क्या है।’’

बीसीसीआई टीवी पर डाले गए इस वीडियो में उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे वापसी करके अच्छा प्रदर्शन कर पाने की खुशी है और आगे भी इस लय को कायम रखूंगा ।’’

खुद को समझने की प्रक्रिया में द्रविड़ के योगदान के बारे में पूछने पर अग्रवाल ने कहा ,‘‘ वह हमेशा खुद को समझने और मानसिक पहलू पर काम करने की बात करते हैं । उस पर काम करने से सफलता हासिल करने के मौके बढ जाते हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह अच्छी तैयारी पर बल देते हैं ।हमने यहां अच्छा अभ्यास किया है और टेस्ट मैच का इंतजार है ।’’

अग्रवाल और राहुल कर्नाटक के लिये साथ खेलने के बाद आईपीएल में पिछले चार साल से पंजाब किंग्स के लिये पारी की शुरूआत कर रहे हैं । दोनों को 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है ।

राहुल ने कहा ,‘‘ मेरा सफर खूबसूरत रहा है । मैं ऐसा ही चाहता था । तुम मेरे सफर का और मैं तुम्हारे सफर का हिस्सा रहा हूं । हम दोनों ने इसके लिये काफी मेहनत की है । हमें यकीन नहीं था कि हम भारत के लिये खेलेंगे लेकिन हमने सपने पूरे करने के लिये काफी मेहनत की । अब पीछे मुड़कर देखने पर अच्छा लगता है कि कहां से शुरू किया था और आज कहां है । यह करिश्मे जैसा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे लिये यह शुरूआत है । अभी लंबा सफर तय करना है । हमारी दोस्ती और आपसी तालमेल से भारत के लिये कई मैच जीतने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!