लाइव न्यूज़ :

दिव्या और स्वस्तिका ने विश्व टेबल टेनिस युवा स्टार कंटेडर में दोहरे पदक पक्के किये

By भाषा | Updated: May 30, 2021 14:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई भारतीय युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी दिव्या चिताले और स्वस्तिका घोष ने ट्यूनिशिया में चल रहे 2021 विश्व टेबल टेनिस युवा स्टार कंटेडर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन दिखाया और एकल वर्ग के नॉकआउट चरण में प्रवेश करने के अलावा अंडर-19 बालिका युगल में भी पदक पक्का किया।

महाराष्ट्र की दिव्या और स्वस्तिका को शुरूआती दौर में बाई मिली थी, उन्होंने अंतिम आठ चरण के मैच में स्थानीय प्रबल दावेदार फडवा गार्सी और मरम जोघलामी पर 11-5, 6-11, 11-9, 11-8 की शानदार जीत से सेमीफाइनल में पहुंचकर कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर दिया है।

अब अंतिम चार में इस भारतीय जोड़ी का सामना चेक गणराज्य की लिंडा जादेरोवा और क्रोएशिया की हना अरापोविच से होगा।

वहीं दिव्या और स्वस्तिका ने अपने ग्रुप में रिकार्ड सभी मैच जीतने से अंडर-19 एकल के अंतिम 16 चरण में भी प्रवेश कर लिया है।

युवा राष्ट्रीय चैम्पियन दिव्या ने बेलारूस की डार्या वासिलेंका, लिंडा जादेरोवा और अल्जीरिया की नारिमेने हिंद सिदेकी पर 3-0 के समान अंत से जीत हासिल की।

जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियन स्वस्तिका ने यूनान की मालामाटेनिया पापाडिमित्रियू को 3-0 और पुर्तगाल की इनेस मातोस को 3-2 से हराया।

कोरोना वायरस फैलने के बाद यह पहला अंतरराष्ट्रीय युवा टूर्नामेंट है जिसमें भारतीय खिलाड़ी खेल रहे हैं।

इससे पहले प्रेयेश राज सुरेश अंडर-15 एकल क्वार्टरफाइनल में बाहर हो गये जबकि पायस जैन और दीपित पाटिल अंडर-19 वर्ग में अपने मुकाबले हार गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!