लाइव न्यूज़ :

कोपा अमेरिका ने माराकाना मैदान की पिच बदली

By भाषा | Updated: June 27, 2021 09:57 IST

Open in App

साओ पाउलो, 27 जून (एपी) दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल संचालन संस्था कोनमेबोल ने कहा है कि वह कोपा अमेरिका के फाइनल के लिए माराकाना स्टेडियम की पिच को सुधार रहा है। टूर्नामेंट के दौरान कई अन्य मैदानों की पिच को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा है जिसके बाद आयोजकों ने यह कदम उठाया है।

फाइनल 10 जुलाई को खेला जाना है।

कुछ हफ्तों पहले कोपा अमेरिका की मेजबानी अंतिम लम्हों में ब्राजील को सौंपे जाने के बाद रियो में निल्टन सांतोस स्टेडियम में सात मैचों का कार्यक्रम तय किया गया क्योंकि माराकाना स्टेडियम की पिच (वह हिस्सा जहां फुटबॉल खेला जाता है) अच्छी स्थिति में नहीं थी। हालांकि टूर्नामेंट के शुरू होने के बाद से आलोचना बढ़ी ही है।

एक और लीग मैच की मेजबानी करने वाले सुइयाबा के एरेना पेनटेनल को भी खराब पिचों के लिए निशाना बनाया गया और पिच पर कई जगह हल्के गड्ढे भी थी।

ब्राजील के कोच टिटे ने भी नेमार, लियोनल मेस्सी और अन्य की तरह निल्टन सांतोस में खराब पिच के लिए संस्था पर निशाना साधा है। इस स्टेडियम का इस्तेमाल 2016 ओलंपिक में ट्रैक एवं फील्ड की स्पर्धाओं के लिए किया गया था और स्थानीय क्लब बोटाफोगे नियमित तौर पर इसका इस्तेमाल करना है जो दूसरी डिविजन का क्लब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!