लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश की क्षमता से चिंतित है आस्ट्रेलियाई टीम

By भाषा | Updated: October 31, 2021 17:13 IST

Open in App

दुबई, 31 अक्टूबर (एपी) इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार से उबरकर आस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप में यहां बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

आस्ट्रेलिया ने ग्रुप एक के अपने तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है और उसे अब बांग्लादेश और वेस्टइंडीज से भिड़ना है।

इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में तीन ओवर में 37 रन लुटाने वाले लेग स्पिनर एडम जंपा ने बांग्लादेश के संदर्भ में कहा, ‘‘वे जो कर सकते हैं उसे लेकर हम चिंतित हैं।’’

जंपा हाल में बांग्लादेश के खिलाफ उसकी सरजमीं पर पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया की 1-4 की हार के संदर्भ में बोल रहे थे।

हालांकि जंपा ने कहा, ‘‘उस श्रृंखला के लिए ढाका में विकेट संभवत: सबसे खराब अंतरराष्ट्रीय विकेट थे जिन पर हम खेले हैं।’’

इस लेग स्पिनर ने साथ ही कहा कि बांग्लादेश के बल्लेबाज शनिवार को आस्ट्रेलिया की गेंदबाजी को अकेले दम पर ध्वस्त करने वाले इंग्लैंड के जोस बटलर जैसे बड़े शॉट मारने वाले खिलाड़ी की तुलना में अलग तरह की चुनौती पेश करेंगे।

बांग्लादेश ने अब तक अपने तीनों मुकाबले गंवाए हैं और टीम सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है।

आस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की भिड़ंत गुरुवार को दुबई में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!