लाइव न्यूज़ :

19th Asian Games: पाकिस्तान को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा, देखें वो वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 30, 2023 16:21 IST

19th Asian Games: शीर्ष वरीय भारत ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष टीम स्क्वाश स्पर्धा में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।भारतीय टीम को पूल चरण में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।फाइनल मुकाबले में उसका बदला चुकता कर लिया।

19th Asian Games: भारत ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष स्क्वाश टीम स्पर्धा में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। अनुभवी सौरव घोषाल और अभय सिंह के शानदार खेल के दम पर भारतीय पुरुष स्क्वाश टीम ने एशियाई खेलों में मलेशिया पर जीत से फाइनल में प्रवेश किया था।

दिन के नायक चेन्नई के अभय सिंह रहे जिन्होंने उतार चढ़ाव भरे निर्णायक मैच में गजब का संयम दिखाते हुए नूर जमां को 3-2 से पराजित किया। इस मैच में 25 वर्षीय भारतीय ने दो स्वर्ण पदक अंक बचाये और विजेता रहे। इस जीत के बाद उन्होंने अपना रैकेट हवा में उछाल दिया।

इससे पहले अनुभवी सौरव घोषाल ने मोहम्मद असीम खान पर 3-0 की जीत से भारत को मुकाबले में वापसी करायी क्योंकि महेश मंगावंकर शुरुआती मैच में इकबाल नासिर से इसी अंतर से हार गये थे। भारत ने इस तरह लीग चरण में पाकिस्तान से मिली शिकस्त का बदला चुकता किया।

भारत ने इंचियोन 2014 चरण में पुरुष टीम स्क्वाश स्वर्ण पदक जीता था जबकि पाकिस्तान ने पिछला स्वर्ण पदक ग्वांग्झू 2010 में जीता था। भारतीय टीम को पूल चरण में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और अब फाइनल मुकाबले में उसका बदला चुकता कर लिया।

सौरव और अभय ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ एक समान 3-1 की जीत दर्ज की। अभय ने 57 मिनट तक चले शुरुआती मुकाबले में मुहम्मद अदीन इद्रकी बिन बख्तियार को 11-3 12-10 9-11 11-6 से हराया।

जबकि सौरव ने इयान यो एनजी पर 69 मिनट में 11-8 11-6 12-10 11-3 की जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट पक्का किया। शुरुआती दोनों मुकाबलों को जीतने के बाद महेश मनगांवकर को खेलने की जरूरत नहीं पड़ी। भारतीय टीम ने इन खेलों के पिछले आयोजन में कांस्य पदक जीता था।

इससे पहले भारतीय महिला स्क्वाश टीम ने सेमीफाइनल में हांगकांग से हारने के बाद कांस्य पदक अपने नाम किया। जोशना चिनप्पा, अनहत सिंह और तन्वी खन्ना की तिकड़ी को हांगकांग ने 1-2 से हराया। भारतीय महिला टीम ने 2018 में रजत पदक जीता था। जोशना अकेली भारतीय थी जिसने जीत दर्ज की।

टॅग्स :एशियन गेम्सपाकिस्तानटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!