लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः इंडिगो में नौकरी दिलाने वालों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हुआ युवक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2019 02:07 IST

अमोल की शिकायत के अनुसार उसने बेहतर नौकरी की चाहत में ऑनलाइन जॉब प्लेसमेंट साइट पर अपना बायोडाटा डाला था. इसके आधार पर 6 मई को उसे कथित श्वेता नामक युवती का फोन आया. उसने दिल्ली की फ्यूचर जॉब सोल्युशन लि. कंपनी से बोलने की जानकारी देते हुए अमोल को नागपुर में ही एयरलाइंस कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया. श्वेता ने उसे तीन कंपनियों के नाम सुझाए.

Open in App

नागपुर में विमान कंपनी में नौकरी लगाने का झांसा देकर एक युवक से ठगी की गई है. प्रतापनगर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया है. आरोपी कथित श्वेता और नेहा सिंह हैं. पीडि़त रामकृष्ण नगर, खामला निवासी अमोल शशिकांत हस्तक है. अमोल के पिता मनपा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. अमोल एक निजी कंपनी में एचआर मैनेजर हैं.अमोल की शिकायत के अनुसार उसने बेहतर नौकरी की चाहत में ऑनलाइन जॉब प्लेसमेंट साइट पर अपना बायोडाटा डाला था. इसके आधार पर 6 मई को उसे कथित श्वेता नामक युवती का फोन आया. उसने दिल्ली की फ्यूचर जॉब सोल्युशन लि. कंपनी से बोलने की जानकारी देते हुए अमोल को नागपुर में ही एयरलाइंस कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया. श्वेता ने उसे तीन कंपनियों के नाम सुझाए.अमोल ने इंडिगो में नौकरी करने की इच्छा जताई. श्वेता ने ऑप्टीट्यूड टेस्ट पास करने की शर्त बताते हुए अमोल को टेस्ट लिंक भेजी. श्वेता के बताए अनुसार अमोल ने विकास राजपूत नामक व्यक्ति के खाते में 1500 रुपए जमा कर दिए. 7 मई की दोपहर को इंडिगो की एचआर मैनेजर कथित नेहा सिंह ने अमोल का टेलीफोनिक इंटरव्यू लिया. आधा घंटे तक चले इंटरव्यू के बाद नेहा ने अमोल की श्वेता से बात कराई. श्वेता ने उसे इंटरव्यू में पास होने का झांसा देते हुए दस्तावेजों की जांच के लिए 6800 रुपए जमा करने को कहा.अमोल ने यह श्वेता के बताए अनुसार राशि ट्रांसफर कर दी. इसके बाद इंटरनेट पर ऑफर लेटर ओपन करने के लिए पासवर्ड बताने के बहाने 15800 रुपए जमा कराए. इसके बाद अमोल को इंडिगो के नागपुर कार्यालय में 45 दिनों का प्रशिक्षण दिए जाने का बताया गया. उसे प्रशिक्षण के लिए 26 हजार 800 रुपए 'ट्रांसफर' करने को कहा गया. प्रशिक्षण खत्म होने के बाद यह राशि लौटाए जाने का झांसा दिया गया.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग