लाइव न्यूज़ :

World Earth Day 2023: कब है विश्व पृथ्वी दिवस? जानें इसका महत्व और इतिहास

By अंजली चौहान | Updated: April 21, 2023 16:43 IST

पृथ्वी दिवस वर्तमान में नवीकरणीय ऊर्जा और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। मगर इसका अपना एक इतिहास है जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहर 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता हैविश्व पृथ्वी दिवस हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है पूरी दुनिया के कई देश मिल कर इस दिन कार्यक्रम आयोजित कर पृथ्वी दिवस मनाते है

World Earth Day 2023: विश्व पृथ्वी दिवस या वर्ल्ड अर्थ डे हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। पर्यावरण को संरक्षण देने के उद्देश्य से हर साल लोग विश्व पृथ्वी दिवस मानते हैं।

इस साल दुनिया 53वां पृथ्वी दिवस मनाने जा रही है। इसे मनाने का मकसद है लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक करना और इसके महत्व में समझना।

ऐसे में पृथ्वी दिवस को मनाया जाना हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। दुनिया के करीब 193 देश 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे मनाते हैं और कई कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। 

इसके साथ ही 16 से 22 अप्रैल तक अर्थ वीक मनाया जाता है। इसके तहत पूरे सप्ताह लोगों को पृथ्वी दिवस, जलवायु परिवर्तन और इसके खिलाफ कदम उठाने की आवश्यकता के बारे में शिक्षित करने के लिए छात्रों, लोगों को प्रेरित किया जाता है।

ऐसे में आइए जानते हैं इस साल विश्व पृथ्वी दिवस की क्या थीम है और इसका क्या महत्व है...

विश्व पृथ्वी दिवस की थीम 

इस साल विश्व पृथ्वी दिवस की थीम है 'इन्वेस्ट इन आवर प्लांट' यानी 'हमारे ग्रह में निवेश करें'। यह थीम इस उद्देश्य से रखी गई है कि दूर-दूर तक हमारे ग्रह को बचाने के लिए प्रयास करने के संदेश पर केंद्रित है।

क्या है विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास और महत्व?

पृथ्वी दिवस वर्तमान में नवीकरणीय ऊर्जा और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। मगर इसका अपना एक इतिहास है जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

जानकारी के अनुसार, विश्व पृथ्वी दिवस का सबसे पहले विचार 1969 में यूनेस्को सम्मेलन में शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल द्वारा सोचा गया था। इस दिन को मनाने की अवधारणा पृथ्वी का सम्मान करने और उस पर शांति बनाए रखने के लिए थी। 

इसके बाद पहला पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 1970 को अमेरिका में मनाया गया था। 1990 में, समन्वयक डेनिस हेस ने इस दिन को वैश्विक उत्सव के रूप में बनाने की पहल की और इसमें 141 देशों ने भाग लिया।

पृथ्वी दिवस हमें ये याद दिलाता है कि हम अपने ग्रह की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह दिन हमारे लिए पर्यावरण पर हमारे व्यक्तिगत प्रभाव को प्रतिबिंबित करने और उन चीजों के बारे में सोचने का एक बड़ा अवसर है जिससे कारण हम पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस प्रकार हम दुनिया में सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। 

विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर हम सामुदायिक सफाई, ऊर्जा की खपत को कम करना, पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता को बढ़ावा देने वाली नीतियों का समर्थन करना चाहिए और इसके जरिए अपने बच्चों और लोगों को पृथ्वी दिवस के बारे में शिक्षित और जागरूक करना चाहिए।

पृथ्वी दिवस हमें हमारे ग्रह के लिए एक उज्जवल, अधिक स्थायी भविष्य की दिशा में सार्थक काम करने का अवसर देता है।

टॅग्स :अर्थ डेभारतअर्थ (प्रथ्वी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई