लाइव न्यूज़ :

कोरोना देखभाल केंद्र के लिए विप्र फाउंडेशन 500 बेड देगा

By भाषा | Updated: April 24, 2021 18:32 IST

Open in App

जयपुर, 24 अप्रैल विप्र फाउंडेशन ने जयपुर के राधास्‍वामी सत्‍संग ब्‍यास डेरे में प्रस्‍तावित कोरोना देखभाल केंद्र के लिए 500 बेड का सहयोग करेगा।

विधानसभा में मुख्य सचेतक डा महेश जोशी के नेतृत्व में विप्र फाउण्डेशन राजस्थान के प्रतिनिधि मण्डल ने शनिवार को यहां चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. रघु शर्मा को इस आशय का पत्र सौंपा।

फाउण्डेशन के अध्यक्ष राजेश कर्नल ने बताया कि संगठन 500 बेड का सहयोग विप्र केयर निधि के तत्‍वावधान में कर रहा है और उससे पहले संगठन सात लाख मास्क भी उपलब्‍ध करवा चुका है। डा. जोशी ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये आमजन में इस महामारी के प्रति जागरूकता आवश्यक हैं क्योंकि नियमों का पालन करके ही संक्रमण को रोका जा सकता हैं।

टोंक रोड पर राधास्वामी सत्संग व्यास संस्थान, बीलवा परिसर में कोविड-19 मरीजों के लिए यह देखभाल केंद्र बनाया जा रहा है जिसकी कुल क्षमता 5000 बेड की होगी। अधिकारियों ने बताया कि सेंटर की शुरुआत 500 बेड से होगी और यह 25 अप्रैल से काम शुरू कर देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?