GT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

GT vs KKR Highlights: शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए, जॉस बटलर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 25 रन बनाए, वॉशिंगटन सुंदर 13 रन, ग्लेन फिलिप्स 19 रन बनाकर आउट हुए, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान नाबाद रहे और गुजरात टाइटंस की 5 विकेट से जीत हुई।

By संदीप दाहिमा | Updated: April 17, 2026 23:29 IST2026-04-17T23:26:42+5:302026-04-17T23:29:59+5:30

GT vs KKR Highlights ipl 2026 shubman gill 86 gt win by 5 wickets | GT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

GT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

googleNewsNext
HighlightsGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीतगिल का जलवा! GT ने KKR को 5 विकेट से हराया, ग्रीन की मेहनत गई बेकारटॉप ऑर्डर फेल, ग्रीन ने बचाया… फिर गिल ने छीन ली जीत!

GT Win by 5 Wickets: गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज आईपीएल का 25वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और बाजी उल्टी पड़ गई, केकेआर के विकेट गिरते रहे लेकिन कैमरन ग्रीन ने एक ओर से बल्लेबाजी संभाली और स्कोर को आगे बढ़ाया। टिम साइफ़र्ट 19 रन बनाकर आउट हुए, कप्तान अजिंक्य रहाणे 0 पर आउट, अंगकृष रघुवंशी 8 रन पर आउट, कैमरन ग्रीन ने आखिरी ओवर तक क्रीज पर जमे रहे और 55 गेंदों पर 79 रन बनाए, जिसमे 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे, रोवमन पॉवेल 27 रन, अनुकूल रॉय 9, रिंकू सिंह 1 रन, रमनदीप सिंह 17 रन, सुनील नारायण 0 रन, कार्तिक त्यागी 6 रन, वैभव अरोड़ा  0 नाबाद, कुल मिलाकर केकेआर टीम ने 20 ओवर में 180 रनों का स्कोर खड़ा किया है। जीत के लिए गुजरात टाइटंस के सामने 181 रनों का लक्ष्य है। गुजरात टाइटंस ने शानदार बल्लेबाजी दिखाई, साई सुदर्शन  22 रन, इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने पारी को संभाला और टीम को जीत के स्कोर तक पहुंचाया शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए, जॉस बटलर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 25 रन बनाए, वॉशिंगटन सुंदर 13 रन, ग्लेन फिलिप्स 19 रन बनाकर आउट हुए, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान नाबाद रहे और गुजरात टाइटंस की 5 विकेट से जीत हुई।

Open in app