लाइव न्यूज़ :

विपक्ष के आधे नेता जेल और आधे बेल पर तो ये जनता का क्या काम करेंगे- जेपी नड्डा

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:14 IST

भारत का प्रधानमंत्री अमेरिका के धरती पर जाता है तो प्रोटोकॉल तोड़कर अमेरिका का राष्ट्रपति उसका भाषण सुनने आता है। जिस चीन के साथ तकरार चलती है उसके साथ महाबलीपुरम् में अनौपचारिक वार्ता भी चलती है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्दे सर्वोच्च न्यायालय में कांग्रेस के नेता फैसला न देने के लिए अर्जियां डाल रहे थे, इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया और मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज यहां विपक्षी पार्टियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के आधे नेता जेल में हैं तो आधे बेल : जमानत : पर हैं, ऐसे में वह जनता का क्या काम करेंगे? भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज यहां पार्टी उम्मीदवार केदार हाजरा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाये।

नड्डा ने कहा, ‘‘विपक्षी गठबंधन के सभी दल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय जनता दल वंशवाद से ग्रस्त हैं। इनके सभी प्रमुख नेता या तो जेल में हैं अथवा बेल में हैं अर्थात् जमानत पर हैं।’’ उन्होंने जनता से पूछा, ‘‘आखिर जो नेता स्वयं जेल में हैं, वह जनता का, आपका क्या भला करेगा?’’ नड्डा ने आरोप लगाया कि यह सभी पार्टियां झारखंड के प्राकृतिक संसाधन लूटने की नीयत से ही एकजुट हो रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव झारखंड की तकदीर और तस्वीर को बदलने और संवारनेका चुनाव है।

इस चुनाव में ऐसे लोग भी आ रहे हैं जिन्होंने आपकी तिजोरी लूटने का काम किया है. ऐसे लोग भी सुंदर लुभावने वादे लेकर आपके पास पहुंच रहे हैं।’’ नड्डा ने कहा कि राम जन्मभूमि का मामला 500 वर्षों से लंबित था। सर्वोच्च न्यायालय में कांग्रेस के नेता फैसला न देने के लिए अर्जियां डाल रहे थे, कहते थे फैसला अभी ना दें नहीं तो उन्हें नुकसान हो जायेगा। लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में सारा समाज एक साथ खड़ा हुआ और इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया और मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मजबूत सरकार होती है तो मजबूत निर्णय होते हैं । जब मजबूत नेता के साथ, मजबूत इरादे के साथ देश चलता है तो दुनिया उसके पीछे चलती है। इसी का उदाहरण है कि अब भारत का प्रधानमंत्री अमेरिका के धरती पर जाता है तो प्रोटोकॉल तोड़कर अमेरिका का राष्ट्रपति उसका भाषण सुनने आता है। जिस चीन के साथ तकरार चलती है उसके साथ महाबलीपुरम् में अनौपचारिक वार्ता भी चलती है।’’ 

टॅग्स :जेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतनितिन नबीन के परिवार से मिले पीएम मोदी, मिठाई खिलाई और बच्चों के साथ मस्ती, वीडियो

भारतराजनीति सत्ता नहीं, साधना, भोग नहीं, त्याग, ऐशो-आराम नहीं, तपस्या और कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व?, नितिन नबीन बोले-आप सभी को प्रणाम करता हूं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया