लाइव न्यूज़ :

पंश्चिम बंगाल: बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- 15 से 26 अक्टूबर तक पार्टी पूरे राज्य में निकालेगी 'गांधी जी संकल्प यात्रा'

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 13, 2019 16:16 IST

पंश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 6600 किलोमीटर लंबी 'गांधी जी संकल्प यात्रा' आयोजित करने वाली है।''

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 6600 किलोमीटर लंबी 'गांधी जी संकल्प यात्रा' आयोजित करने वाली है।''कांग्रेस भी राज्य की उथल-पुथल में अपनी संभावनाएं तलाश रही है। बीते गुरुवार को कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और मीडिया को जानकारी दी कि राज्य में वाम मोर्चे के साथ मिलकर काम करने की योजना बन रही

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 6600 किलोमीटर लंबी 'गांधी जी संकल्प यात्रा' आयोजित करने वाली है।'' बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच बापू जुड़े कार्यक्रम में भारी शिरकत देखी गई। दोनों ही पार्टियों में बापू का क्रेडिट लेने की होड़ सी देखी गई।

भारतीय जनता पार्टी अब पश्चिम बंगाल में मजबूत हो रही उसकी स्थिति का लाभ भी बापू को लेकर यात्रा निकालकर लेना चाहेगी क्योंकि महत्मा गांधी भारत ही नहीं, दुनियाभर में सर्वमान्य हैं। 

वहीं, कांग्रेस भी राज्य की उथल-पुथल में अपनी संभावनाएं तलाश रही है। बीते गुरुवार को कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और मीडिया को जानकारी दी कि राज्य में वाम मोर्चे के साथ मिलकर काम करने की योजना बन रही है। 

आने वाले दिनों में कांग्रेस राज्य में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ वाम मोर्चे का साथ संयुक्त मुहिम चला सकती है। 

सूत्रों ने मुताबिक, सोनिया गांधी ने संकेत दिए हैं कि कांग्रेस और वाम मोर्चा गठबंधन होगा।

मन्नान ने कहा, ‘‘हमने सोनिया गांधीजी के साथ राजनीतिक हालात पर चर्चा की और उन्होंने हमसे राज्य में प्रस्तावित वाम मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन के बारे में लोगों की राय बनाने में वाम मोर्चा के साथ संयुक्त मुहिम चलाने को कहा। उन्होंने राज्य में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ वाम मोर्चा के साथ संयुक्त मुहिम आयोजित करने को कहा है ।’’

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता मन्नान ने कहा, ‘‘बैठक के दौरान उन्होंने मुझसे कहा कि 2016 के विधानसभा चुनाव के बाद वाम और कांग्रेस गठबंधन हुआ होता तो बंगाल में राजनीतिक हालात अलग होते और भाजपा राज्य में कभी जनाधार नहीं बढ़ा पाती।’’

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos