लाइव न्यूज़ :

Weather Update: फिर से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड की वापसी, 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, जम्मू कश्मीर के 11 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 15, 2023 8:47 PM

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी-पश्चिमी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में चार से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर-पश्चिम के अन्य हिस्सों में खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया।दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में इस दौरान शीतलहर चलने की संभावना है।

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी 14 जनवरी से घने कोहरे की चपेट में आ जाएगी। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 15 जनवरी से शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी, क्योंकि अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर में प्राधिकारियों ने 11 जिलों के लिए सोमवार तक कम खतरे के स्तर के साथ हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अनंतनाग, बांदीपुरा, बारामूला, डोडा, गांदेरबल, किश्तवाड़, कुलगाम, पुंछ, राजौरी, रामबन और रियासी से 2,000 मीटर की ऊंचाई पर अगले 24 घंटे में हिमस्खलन होने की आशंका है।

उत्तरी और उत्तर-पश्चिम इलाके में रविवार को शीतलहर का कहर जारी रहा

उसने लोगों को हिमस्खलन के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। शनिवार को गांदेरबल के सोनमर्ग इलाके में दो हिमस्खलन, जबकि बांदीपुरा के गुरेज में एक हिमस्खलन हुआ था। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को सोनमर्ग के सरबल इलाके में हुए हिमस्खलन में दो लोगों की मौत हो गयी थी।

भारत के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम इलाके में रविवार को शीतलहर का कहर जारी रहा, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ राहत मिलने के आसार हैं, लेकिन उससे पहले सर्दी और बढ़ेगी।

राजस्थान के सीकर जिले का फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान रहा

उत्तर-पश्चिम भारत में राजस्थान के सीकर जिले का फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को शीतलहर चलने से सर्दी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापतान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, थार के रेगिस्तान के पास स्थित चुरू जिले में इस मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

आयानगर में तीन और रिज क्षेत्र में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केन्द्र सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी के जफरपुर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि लोधी रोड में 3.8, आयानगर में तीन और रिज क्षेत्र में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध ‘उज्वा स्वचालित मौसम केन्द्र (एडब्ल्यूएस)’ के आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एडब्ल्यूएस ‘‘काम नहीं कर रहा है।’’

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पांच से नौ जनवरी के बीच कड़ाके की ठंड पड़ी है और पिछले एक दशक में यह दूसरा सबसे ठंडा सप्ताह रहा है। इस दौरान शहर 50 घंटों तक कोहरे की चादर में लिपटा रहा, जो 2019 के बाद का सबसे लंबा समय है।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं लुधियाना में 4.9, पटियाला में 4.2, पठानकोट में आठ, बठिंडा में एक और गुरदासपुर में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। केंद्र शासित प्रदेश व हरियाणा-पंजाब की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :मौसमदिल्लीउत्तर प्रदेशबिहारराजस्थानकोहराजम्मू कश्मीरमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागMadhya Pradeshहरियाणापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCM Nitish Kumar: 'हम प्रचार नहीं, काम करते हैं', सीएम नीतीश कुमार ने कहा

भारतRJD Leader Misa Bharti: 'हम भी हिंदू हैं', अभी व्यस्त हैं, राम मंदिर जाएंगे समय निकालकर', मीसा भारती ने कहा

क्राइम अलर्टसट्टे में 6 लाख रुपए हारने के बाद एक व्यक्ति ने खुद रची अपहरण की कहानी, पुलिस ने किया पर्दाफाश

भारतब्लॉग: इतिहास के पन्नों का हिस्सा बनता पहला उपराष्ट्रपति आवास

क्राइम अलर्टPunjab: खालिस्तान का झंडा उठाने वाले 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की मां गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतBihar LS polls 2024: चाचा पारस ने ही मुझे घर-परिवार से निकालकर बाहर फेंका, चिराग पासवान ने ऑफर ठुकराया दिया

भारतPM Modi In Bastar: 'मुझे पता है, कच्ची छत के नीचे रहने की तकलीफ क्या होती है', पीएम मोदी ने बस्तर से कहा

भारतLok Sabha Election 2024: यूपी के गोरखपुर की सपा प्रत्याशी काजल निषाद की अचानक हुई तबियत खराब, भेजी गईं लखनऊ के मेदांता अस्पताल

भारत'मोदी-शाह के पुरखों ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया' - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

भारतLok Sabha Election 2024: "मोदीजी कभी असली मुद्दों पर बात करते हैं?, 'अबकी बार 400 के पार' भूल जाएं", तेजस्वी यादव ने कहा