लाइव न्यूज़ :

Bihar: एग्जिट पोल को लेकर जदयू ने राजद पर साधा निशाना, कहा-15-20 सीट जीतने का सपना हो गया चकनाचूर

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2024 15:53 IST

Bihar: एग्जिट पोल को लेकर बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएग्जिट पोल के नतीजे, तीसरी बार देश में मोदी सरकार बिहार में जेडीयू ने आरजेडी पर साधा निशाना जेडीयू ने कहा, 15-20 सीट जीतने का सपना हो गया चकनाचूर

Bihar: एग्जिट पोल को लेकर बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार को कहा कि बिहार में जदयू की सीटें कम नहीं होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि एक-दो सीटों के बारे में वह कुछ नहीं कह सकते, लेकिन कुल मिलाकर जदयू की सीटें कम नहीं हो रही हैं।

अशोक चौधरी ने कहा कि राजद को लग रहा था कि वो इस बार 15-20 सीट जीतेगी, इसलिए एग्जिट पोल को नकार रहे हैं। उनका मानना है कि यह भाजपा या किसी उम्मीदवार का वोट नहीं है, बल्कि यह नरेंद्र मोदी का वोट है।

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में यह कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार का वोट बैंक टूट रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। नीतीश कुमार का वोट बैंक पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का महादलित और अति पिछड़ा वोट बैंक भाजपा के सवर्ण वोट के साथ मिलकर मजबूती बनाए हुए है।

उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार की वजह से एनडीए का वोट बैंक मजबूत हुआ है। एग्जिट पोल में जो आंकड़े आये हैं वो एनडीए के हैं। इस चुनाव से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि बिहार में नीतीश एक फैक्टर हैं। इधर, जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि जनता को मालूम है कि ‘इंडि’ गठबंधन के पास न नेता है, न नीति है और न नियत है।

सशक्त सरकार और सशक्त नेतृत्व की महत्वाकांक्षा एनडीए ही पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि चार जून को सब कुछ सामने आ जाएगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024एग्जिट पोल्सजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल