लाइव न्यूज़ :

Hassan Seat Lok Sabha Exit Poll Result 2024: हासन सीट पर जीत सकते हैं सांसद प्रज्वल रेवन्ना!, इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया के सर्वे में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2024 19:27 IST

Hassan Seat Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया के सर्वे के मुताबिक प्रज्वल फिर से हासन सीट पर जीत सकते हैं। वोटिंग के बाद कई वीडिय़ो वायरल हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देHassan Seat Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: प्रज्वल के खिलाफ कई सबूत हैं और उन्होंने पुलिस हिरासत का अनुरोध किया।Hassan Seat Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: अभियोजक अशोक नाइक ने प्रज्वल को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का अनुरोध किया।Hassan Seat Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: प्रज्वल के वकील की आपत्ति पर सुनवाई के बाद उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Hassan Seat Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: बेंगलुरु की एक अदालत ने शुक्रवार को जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित नेता एवं सांसद प्रज्वल रेवन्ना को छह जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पोते 33 वर्षीय प्रज्वल को शुक्रवार तड़के जर्मनी के म्यूनिख से लौटने के बाद गिरफ्तार किया गया था। कई महिलाओं के कथित यौन शोषण के वीडियो सामने आने के बाद हासन से सांसद प्रज्वल जर्मनी चले गए थे। इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया के सर्वे के मुताबिक प्रज्वल फिर से हासन सीट पर जीत सकते हैं। वोटिंग के बाद कई वीडिय़ो वायरल हुआ था।

प्रज्वल पर कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है। प्रज्वल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) उनसे पूछताछ करेगा। एसआईटी ने मेडिकल जांच के बाद प्रज्वल को अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के.एन. शिवकुमार ने रिमांड अर्जी और प्रज्वल के वकील की आपत्ति पर सुनवाई के बाद उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया। एसआईटी की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक अशोक नाइक ने प्रज्वल को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का अनुरोध किया।

प्रज्वल के वकील अरुण जी. ने कहा कि पांच मई तक उनके मुवक्किल के खिलाफ दर्ज प्रारंभिक प्राथमिकी में बलात्कार का कोई आरोप नहीं था, ऐसे में पुलिस हिरासत की मांग नहीं की जा सकती है। नाइक ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रज्वल के खिलाफ कई सबूत हैं और उन्होंने पुलिस हिरासत का अनुरोध किया।

अरुण ने कहा कि पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस हिरासत पर्याप्त है और उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि प्रज्वल को एक दिन से अधिक की रिमांड पर नहीं भेजा जाए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश शिवकुमार ने आदेश सुरक्षित रख लिया और एक घंटे के बाद प्रज्वल को पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

इस बीच, एसआईटी ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में प्रज्वल के पिता एवं जद (एस) विधायक एच.डी. रेवन्ना की अपहरण मामले में जमानत रद्द करने का अनुरोध किया। न्यायमूर्ति कृष्ण दीक्षित की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी। सत्र अदालत ने एच.डी. रेवन्ना को जमानत दी थी। यह मामला एक महिला के अपहरण से जुड़ा है।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सकर्नाटक लोकसभा चुनाव २०२४BJPजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश