लाइव न्यूज़ :

Delhi Exit Poll Result: गठबंधन पर भारी मोदी मैजिक, दिल्ली में बीजेपी को 6 से 7 सीट का अनुमान, मनोज तिवारी भी कन्हैया पर भारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 1, 2024 20:10 IST

इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार दिल्ली में केजरीवाल और कांग्रेस का गठबंधन मिल के भी बीजेपी को नहीं रोक पा रहा है। इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार दिल्ली में भाजपा 6 से 7 सीटें जीत सकती है। दिल्ली में भाजपा को 54 प्रतिशत मत मिलते दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैंदिल्ली में केजरीवाल और कांग्रेस का गठबंधन मिल के भी बीजेपी को नहीं रोक पा रहा हैइंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार दिल्ली में भाजपा 6 से 7 सीटें जीत सकती है

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव का अंतिम और सातवां चरण संपन्न हो चुका है। इसके बाद अब एक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार दिल्ली में केजरीवाल और कांग्रेस का गठबंधन मिल के भी बीजेपी को नहीं रोक पा रहा है। इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार दिल्ली में भाजपा 6 से 7 सीटें जीत सकती है। दिल्ली में भाजपा को 54 प्रतिशत मत मिलते दिख रहे हैं। उत्तर पूर्वी सीट पर मनोज तिवारी कन्हैया कुमार पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।

इसके अलावा गुजरात में भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा है। गुजरात पीएम मोदी के साथ खड़ा दिख रहा है। गुजरात में बीजेपी 25 से 26 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस यहां 1 सीट जीत सकती है। पिछले 2 लोकसभा चुनावों में गुजरात की सभी सीटें बीजेपी ने जीती है। गुजरात में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर घटा है।

इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार मध्यप्रदेश में भाजपा सारी 29 सीटें जीत सकती है। यहां कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली छिंदवाड़ा और राघोगढ़ भी कांग्रेस हारती दिख रही है। मध्यप्रदेश में भाजपा को 61 प्रतिशत मत मिलने का अनुमान है। 

इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार बिहार में एनडीए को नुकसान हो सकता है। इसमें नीतीश कुमार कमजोर कड़ी साबित होते दिख रहे हैं। बिहार की 40 सीटों में से बीजेपी को 13 से 15, जेडीयू को 9 से 11, एलजेपी को 5, आरजेडी को 6 से 8, कांग्रेस को 1 से 2 और अन्य को 0 से 2 सीटें मिलती दिख रही हैं।

इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार कर्नाटक में एनडीए को 55 प्रतिशत वोट और 23 से 25 सीट मिलता हुआ बताया जा रहा है। कर्नाटक में कुल 28 सीट हैं। यहां राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी इंडिया गठबंधन को केवल 3 से 5 सीट मिलती हुई दिख रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में तमिलनाडु में NDA को 22% वोट, 2-4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

सीएनएन न्यूज 18 एग्जिट पोल के अनुसार तमिलनाडु + पांडिचेरी की 40 सीटों में से बीजेपी को 1 से 3, कांग्रेस को 8-11, आई.एन.डी.आई.ए. को 36-39 और अन्य (एडीएमके+) को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार केरल में बीजेपी को 2 से 3 एलडीएफ को 0 से 1 और यूडीएफ को 17 से 18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 

रिपब्लिक भारत की के द्वारा जारी एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। 543 सीटों पर एनडीए को 359 सीट मिल रही हैं। रिपब्लिक एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 359, इंडिया गठबंधन को 154, अन्य को 30। वहीं, टीवी-9 के अनुसार, कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों पर 20 सीट एनडीए के हिस्से में आ रही है। अन्य को 8 सीट। रिपब्लिक भारत के अनुसार, यूपी में एनडीए को 69 से 74 सीट मिल रही है। इंडिया गठबंधन को 6 सीट से लेकर 11 सीट। वहीं बीएसपी को शून्य सीट मिल रही है। एबीपी न्यूज के अनुसार, आंध्र प्रदेश में एनडीए को 21 से 25 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज-24 के एग्जिट पोल के अनुसार, असम में बीजेपी को 12 सीट मिल रही हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024दिल्लीएग्जिट पोल्सBJPकांग्रेसमनोज तिवारीकन्हैया कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र