लाइव न्यूज़ :

Bihar Exit Poll Result: नीतीश कुमार कमजोर कड़ी, बीजेपी को 13 से 15 और आरजेडी को 6 से 8 का अनुमान, जेडीयू की सीटें कम

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 1, 2024 19:19 IST

लोकसभा चुनाव का अंतिम और सातवां चरण संपन्न हो चुका है। इसके बाद अब एक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार बिहार में एनडीए को नुकसान हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार बिहार में एनडीए को नुकसान हो सकता हैनीतीश कुमार कमजोर कड़ी साबित होते दिख रहे हैंबिहार की 40 सीटों में से बीजेपी को 13 से 15, जेडीयू को 9 से 11, एलजेपी को 5, आरजेडी को 6 से 8

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव का अंतिम और सातवां चरण संपन्न हो चुका है। इसके बाद अब एक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार बिहार में एनडीए को नुकसान हो सकता है। इसमें नीतीश कुमार कमजोर कड़ी साबित होते दिख रहे हैं। बिहार की 40 सीटों में से बीजेपी को 13 से 15, जेडीयू को 9 से 11, एलजेपी को 5, आरजेडी को 6 से 8, कांग्रेस को 1 से 2 और अन्य को 0 से 2 सीटें मिलती दिख रही हैं।

इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार कर्नाटक में एनडीए को 55 प्रतिशत वोट और 23 से 25 सीट मिलता हुआ बताया जा रहा है। कर्नाटक में कुल 28 सीट हैं। यहां राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी इंडिया गठबंधन को केवल 3 से 5 सीट मिलती हुई दिख रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में तमिलनाडु में NDA को 22% वोट, 2-4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

सीएनएन न्यूज 18 एग्जिट पोल के अनुसार तमिलनाडु + पांडिचेरी की 40 सीटों में से बीजेपी को 1 से 3, कांग्रेस को 8-11, आई.एन.डी.आई.ए. को 36-39 और अन्य (एडीएमके+) को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार केरल में बीजेपी को 2 से 3 एलडीएफ को 0 से 1 और यूडीएफ को 17 से 18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 

हालांकि दूसरी तरफ विपक्षी इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव 2024 में 295 से ज़्यादा सीटें मिलने का दावा किया है। साथ ही ये भी दावा किया है कि BJP को 220 से भी कम सीटें मिलेंगी। इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद ये कहा गया कि 4 जून को INDIA गठबंधन अपने दम पर मज़बूत सरकार बना रहा है।

रिपब्लिक भारत की के द्वारा जारी एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। 543 सीटों पर एनडीए को 359 सीट मिल रही हैं। रिपब्लिक एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 359, इंडिया गठबंधन को 154, अन्य को 30। वहीं, टीवी-9 के अनुसार, कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों पर 20 सीट एनडीए के हिस्से में आ रही है। अन्य को 8 सीट। रिपब्लिक भारत के अनुसार, यूपी में एनडीए को 69 से 74 सीट मिल रही है। इंडिया गठबंधन को 6 सीट से लेकर 11 सीट। वहीं बीएसपी को शून्य सीट मिल रही है। एबीपी न्यूज के अनुसार, आंध्र प्रदेश में एनडीए को 21 से 25 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज-24 के एग्जिट पोल के अनुसार, असम में बीजेपी को 12 सीट मिल रही हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024एग्जिट पोल्सबिहारBJPनीतीश कुमारजेडीयूकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?