लाइव न्यूज़ :

Arunachal Pradesh and Sikkim election results 2024 Live: अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी को बड़ी बढ़त, 43 सीट पर आगे, सिक्किम में एसकेएस 32 में से 30 सीट पर आगे, जानिए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 2, 2024 10:11 IST

Arunachal Pradesh and Sikkim election results 2024 Live: भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर रविवार को उपलब्ध शुरुआती रुझानों में यह जानकारी दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देArunachal Pradesh and Sikkim election results 2024 Live:  सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) 32 में से 30 सीट पर आगे है।Arunachal Pradesh and Sikkim election results 2024 Live:  पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) भी 3 सीट पर बढ़त बना रखी है।Arunachal Pradesh and Sikkim election results 2024 Live: मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।

Arunachal Pradesh and Sikkim election results 2024 Live: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़ी बढ़त है। शुरुआती रुझान में 43 सीट पर आगे है। कांग्रेस 2 और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) 6,  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 4 सीट पर आगे है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) भी 3 सीट पर बढ़त बना रखी है। सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) 32 में से 30 सीट पर आगे है।

 सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) एक निर्वाचन क्षेत्र में आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से यह जानकारी मिली है। अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर रविवार को उपलब्ध शुरुआती रुझानों में यह जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम में 32 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह छह बजे मतगणना शुरू हो गई। राज्य के सभी छह जिलों में एक-एक स्थान पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान के अनुसार, रेनॉक विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री और एसकेएम उम्मीदवार प्रेम सिंह तमांग अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं एसडीएफ उम्मीदवार सोमनाथ पौडयाल से करीब 4,830 मत से आगे हैं वहीं वह सोरेंग चाकुंग विधानसभा क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं एसडीएफ उम्मीदवार ए डी सुब्बा से 2,052 मत से आगे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और एसडीएफ सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग नामचेयबुंग सीट पर एसकेएम उम्मीदवार राजू बसनेत से 546 मतों से पीछे हैं। चामलिंग पोकलोक-कामरंग विधानसभा क्षेत्र में भी एसकेएम के भोजराज राय से 1,057 मतों से पीछे हैं।

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और एसडीएफ उम्मीदवार बाईचुंग भूटिया, बरफंग विधानसभा सीट पर एसकेएम उम्मीदवार एवं अपने प्रतिद्वंद्वी रिक्सल दोरजी भूटिया से 2,872 मत से पीछे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सिक्किम इकाई के अध्यक्ष दिली राम थापा ‘अपर बुरटुक’ विधानसभा क्षेत्र में एसकेएम उम्मीदवार काला राय से 1,543 मत से पीछे हैं।

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024सिक्किम विधानसभा चुनाव 2019सिक्किम लोकसभा चुनाव २०२४BJPसिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंटसिक्किम क्रांतिकारी मोर्चासिक्किमअरुणाचल प्रदेशअरुणाचल लोकसभा चुनाव २०२४पेमा खांडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना