लाइव न्यूज़ :

Arunachal Pradesh election results 2024 Live: रिजल्ट से पहले भाजपा ने 10 सीटें जीतीं, रुझान में 8 सीट पर आगे, यहां जानें ताजा अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 2, 2024 07:26 IST

Arunachal Pradesh election results 2024 Live: लोकसभा के लिए 2 सीट और विधानसभा के लिए 60 सीट हैं। बहुमत के लिए 31 विधायक की जरूरत है। 

Open in App
ठळक मुद्देArunachal Pradesh election results 2024 Live: अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हुए थे।Arunachal Pradesh election results 2024 Live: भाजपा पहले ही 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी हैं। ताजा रुझान में भाजपा 8 सीट पर आगे हैं। Arunachal Pradesh election results 2024 Live: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती 2 जून को सुबह 6 बजे शुरू हो गई।

Arunachal Pradesh election results 2024 Live: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती 2 जून को सुबह 6 बजे शुरू हो गई। सत्तारूढ़ भाजपा पहले ही 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी हैं। ताजा रुझान में भाजपा 8 सीट पर आगे हैं। अधिकारी ने जानकारी दी। अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हुए थे। लोकसभा के लिए 2 सीट और विधानसभा के लिए 60 सीट हैं। बहुमत के लिए 31 विधायक की जरूरत है। 

अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव और चार जून को लोकसभा चुनाव के मतों की गिनती के लिए 2000 से अधिक कर्मी तैनात हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पवन कुमार सेन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती दो जून को सुबह छह बजे से शुरू हो गई।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी लिकेन कोयू ने कहा कि कुल 60 में से 50 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती राज्य के 24 केंद्रों पर हो रही है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, राज्य सशस्त्र पुलिस और राज्य सिविल पुलिस के जवानों को शामिल करते हुए सभी मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र बनाए गए हैं। विधानसभा चुनाव में कुल 133 उम्मीदवार मैदान में हैं।

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024अरुणाचल लोकसभा चुनाव २०२४चुनाव आयोगBJPपेमा खांडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो