लाइव न्यूज़ :

Sikkim Assembly Elections 2024 Result: एसकेएम ने किया बहुमत का आंकड़ा पार, 24 सीटों पर आगे; जानें अन्य का हाल

By अंजली चौहान | Updated: June 2, 2024 09:05 IST

Sikkim Assembly Elections 2024 Result: सिक्किम विधानसभा चुनाव की गिनती जारी है।

Open in App

Sikkim Assembly Elections 2024 Result: आज सुबह से सिक्किम विधानसभा चुनाव के मतदान की गिनती की जा रही है। सामने आए रुझानों के मुताबिक, सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। गौरतलब है कि एसकेएम 24 सीटों से राज्य में आगे चल रही है जबकि राज्य में 32 विधानसभा सीटें है। वहीं, बहुमत का आंकड़ा 17 है। आज सुबह छह बजे से ही कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। 

रुझानों में विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेडिक फ्रंट 2 सीटों से आगे चल रही है। एसडीएफ  और एसकेएम ने सभी 32 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारें है। 

दरअसल, मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के बीच था क्योंकि दोनों पार्टियां सत्ता हासिल करने के लिए 17 के जादुई आंकड़े को पार करना चाहती हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, एसकेएम फिलहाल राज्य में 24 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा और कांग्रेस राज्य में अन्य दो महत्वपूर्ण दल हैं लेकिन वे पहाड़ी राज्य में अग्रणी भूमिका में नहीं हैं।

जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव 2024 में सिक्किम में 79.88 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा चुनाव 2019 में यह 81.43 प्रतिशत था। 2019 के सिक्किम विधानसभा चुनावों में, एसकेएम ने 32 में से 17 सीटें जीतीं, एसडीएफ को हराया, जिसने 15 निर्वाचन क्षेत्र हासिल किए। चुनावों से पहले, भाजपा ने सत्तारूढ़ एसकेएम के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया और लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने का फैसला किया।

 इसके बावजूद, एसकेएम ने 2019 के चुनावों के बाद की गई व्यवस्था के समान, भाजपा के साथ चुनाव के बाद गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया है। 2014 के सिक्किम विधानसभा चुनाव में एसडीएफ ने 22 सीटें जीतीं और पवन कुमार चामलिंग लगातार पांचवीं बार सीएम बने।

टॅग्स :सिक्किम विधानसभा चुनाव 2019सिक्किमसिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

क्राइम अलर्टठेकेदार हमारी सैलरी दे दो?, साथ बैठकर शराब पी और लोहे हथौड़े से हमला कर राजीव मंडल को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना