लाइव न्यूज़ :

Poklok-Kamrang, Sikkim Assembly Election Results 2024 Live Updates: दोनों सीट पर हारे पवन कुमार चामलिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2024 13:59 IST

Poklok-Kamrang, Sikkim Assembly Election Results 2024 Live Updates:पवन चामलिंग नामचेयबुंग विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वह 1,935 मत से पीछे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देPoklok-Kamrang, Sikkim Assembly Election Results 2024 Live Updates: निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। Poklok-Kamrang, Sikkim Assembly Election Results 2024 Live Updates: सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,050 मत मिले।Poklok-Kamrang, Sikkim Assembly Election Results 2024 Live Updates: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार सुबह छह बजे मतगणना शुरू हुई।

Poklok-Kamrang, Sikkim Assembly Election Results 2024 Live Updates: सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग रविवार को पोकलोक-कामरंग और नामचेयबुंग विधानसभा सीट हार गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोकलोक-कामरंग सीट पर चामलिंग ‘सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा’ (एसकेएम) के उम्मीदवार भोजराज राय से 3,063 मत से हार गए। अधिकारियों ने बताया कि राय को 8,037 वोट मिले, जबकि चामलिंग को 4,974 वोट मिले।

चामलिंग नामचेयबुंग विधानसभा क्षेत्र में एसकेएम उम्मीदवार राजू बसनेत से 2,256 मत से हार गए। बसनेत को 7,195 और चामलिंग को 4,939 मत मिले। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 32 सदस्यीय विधानसभा में लगातार दूसरी बार हिमालयी राज्य की सत्ता में वापसी की।

सिक्किम के मुख्यमंत्री और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) सुप्रीमो पी एस तमांग ने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के सोमनाथ पौडयाल को 7,044 मत से हराकर रविवार को रहेनोक विधानसभा सीट जीत ली। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि तमांग को 10,094 मत मिले, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,050 मत मिले। सिक्किम में 32 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार सुबह छह बजे मतगणना शुरू हुई।

टॅग्स :सिक्किम विधानसभा चुनाव 2019सिक्किम लोकसभा चुनाव २०२४पवन कुमार चमलिंगसिक्किमBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट