लाइव न्यूज़ :

एक्जिट पोल के आंकड़ों को अखिलेश यादव ने साजिश बताया, शेयर मार्केट से जोड़ा लिंक, समर्थकों से चौकन्ना रहने की अपील की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 2, 2024 13:10 IST

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 चरण के मतदान खत्म होने के बाद भले ही एक्जिट पोल के आंकड़ों में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करती दिख रही है। लेकिन समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मानना है कि इंडिया गठबंधन जीत रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 चरण के मतदान खत्म एक्जिट पोल के आंकड़ों में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करती दिख रही हैअखिलेश यादव का मानना है कि इंडिया गठबंधन जीत रहा है

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 चरण के मतदान खत्म होने के बाद भले ही एक्जिट पोल के आंकड़ों में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करती दिख रही है। लेकिन समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मानना है कि इंडिया गठबंधन जीत रहा है। अखिलेश यादव ने एक्जिट पोल में बीजेपी को जीत की तरफ बढ़ता दिखाने को एक साजिश बताया है। उनके अनुसार इस एक्ज़िट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट में ये बातें कहीं। उन्होंने लिखा, "एक्ज़िट पोल की क्रोनोलॉजी समझिए, विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके। आज का ये भाजपाई एक्ज़िट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था बस चैनलों ने चलाया आज है। इस एक्ज़िट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है। ⁠इस एक्ज़िट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलनेवाले शेयर बाज़ार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं। अगर ये एक्ज़िट पोल झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती तो भाजपावाले अपनों पर ही इल्ज़ाम न लगाते।" 

अखिलेश यादव ने आगे लिखा, "भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं। भाजपाई ये समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता है क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जनाक्रोश भी चरम पर है। भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी सर्वोच्च न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, साथ ही वो जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते हैं। इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।"

बता दें कि एक्जिट पोल्स के अनुसार विपक्ष के तमाम दावों के बाद भी हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा का जलवा बरकरार है।  इसके अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन 80 लोकसभा सीटों में से 69 सीटें जीत सकता है। यह परिणाम समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और राहुल गांधी के दावों के विपरित है।   यूपी में भाजपा का वोट शेयर 51%, समाजवादी पार्टी का वोट शेयर 34% रहने का अनुमान है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अखिलेश यादवउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीBJPनरेंद्र मोदीएग्जिट पोल्समोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो