लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: जैश-ए-मोहम्‍मद से जुड़े एक और संदिग्ध आतंकी को एटीएस ने गिरफ्तार किया, कानपुर से पकड़ा गया

By भाषा | Updated: August 14, 2022 15:09 IST

यूपी एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़़े होने के आरोपी एक और संदिग्ध आतंकी को पकड़ा है। उसे कानपुर से पकड़ा गया। इसका नाम हबीबुल इस्‍माल है और वह मूल रूप से मोतिहारी का रहने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हबीबुल इस्‍माल उर्फ सैफुल्लाह गिरफ्तार। मूल रूप से वह बिहार के मोतिहारी जिले के अधकपरिया, रामगढ़वा का निवासी है हबीबुल इस्‍माल।पिछले दिनों सहारनपुर से संदिग्ध मोहम्मद नदीम की गिरफ्तारी के बाद पकड़ा गया हबीबुल इस्‍माल।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़़े सहारनपुर के एक आतंकवादी मोहम्मद नदीम की हालिया गिरफ्तारी के बाद उससे संबद्ध हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि नदीम के भारतीय संपर्क रहे जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी हबीबुल इस्‍माल उर्फ सैफुल्लाह को कानपुर से एटीएस टीम ने गिरफ्तार किया।

बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है हबीबुल इस्‍माल 

19 वर्षीय हबीबुल इस्लाम फतेहपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सैय़यदबाड़ा में रहता था, लेकिन मूल रूप से वह बिहार के मोतिहारी जिले के अधकपरिया, रामगढ़वा का निवासी है। कानपुर इकाई की एटीएस टीम हबीबुल को फतेहपुर से कानपुर ले आई और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया।

एटीएस के अनुसार, 12 अगस्‍त को सहारनपुर से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी मोहम्‍मद नदीम की गिरफ्तारी के बाद प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग मिले थे। बयान में कहा गया है कि हबीबुल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह नदीम को जानता था और दोनों जैश-ए-मोहम्‍मद के आतंकी नेटवर्क से जुड़े थे।

वर्चुअल आईडी बनाने में माहिर है हबीबुल इस्लाम

एटीएस के अनुसार, हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला वर्चुअल आईडी बनाने में माहिर था और उसने नदीम के साथ-साथ पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आतंकवादियों को लगभग 50 वर्चुअल आईडी बनाकर दी हैं। वह टेलीग्राम, व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर जैसे विभिन्न सोशल मीडिया (प्लेटफॉर्म) के जरिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आतंकी नेटवर्क से जुड़ा था।

हबीबुल वर्चुअल आईडी के माध्यम से विभिन्न समूहों से जुड़ा हुआ था और समूह के अन्य सदस्यों को वर्चुअल आईडी भी प्रदान करता था। बयान के अनुसार, इन समूहों पर जिहादी वीडियो भेजे जा रहे थे। वह अन्य लोगों को जिहादी वीडियो भेजता था और उन्हें जिहाद के लिए प्रेरित करता था। जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी हैंडलर ने हबीबुल को जिहादी प्रशिक्षण लेने के लिए पाकिस्तान आने और फिर भारत में जिहाद करने के लिए कहा था।

हबीबुल के भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की हो रही जांच

बयान के मुताबिक, हबीबुल के पास से एक मोबाइल फोन, एक सिम और एक चाकू बरामद किया गया है। एटीएस ने कहा कि हबीबुल के भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की गहन जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। एटीएस हबीबुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। उत्तर प्रदेश एटीएस ने 12 अगस्त को सहारनपुर से जैश-ए-मोहम्मद एवं अन्य संगठनों से जुड़े आतंकवादी नदीम (25) को गिरफ्तार किया था।

नुपूर शर्मा की हत्या करने की साजिश!

एटीएस के बयान में दावा किया गया कि सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडा कला निवासी मोहम्मद नदीम ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने नुपूर शर्मा की हत्या करने का जिम्मा दिया था। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा हजरत पैगंबर पर कथित विवादित टिप्पणी के बाद सुर्खियों में आई थीं।

नदीम जैश-ए-मोहम्मद एवं अन्य संगठनों से प्रभावित होकर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था। बयान में कहा गया कि पूछताछ में नदीम ने स्वीकार किया कि वह 2018 से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के सीधे संपर्क में था।

उसने यह भी स्वीकार किया कि उसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी विशेष प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान बुला रहे थे, जिस पर वह वीजा लेकर पाकिस्तान और सीरिया जाने की योजना बना रहा था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारआतंकवादीजैश-ए-मोहम्मदउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार