लाइव न्यूज़ :

अलग-अलग घटनाओं में गोली लगने से दो युवक घायल

By भाषा | Updated: December 6, 2020 11:00 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), छह दिसंबर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार रात बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने संवाददताओं को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर सराय बहेलिया गांव के निकट शनिवार रात हत्या के मुकदमे में सुलह नहीं करने पर अलीम (32) का मोटरसाइकिल सवारों ने पीछा कर गोली मार दी। मोटरसाइकिल में पीछे बैठा उसका चचेरा भाई महफूज बाल बाल बच गया।

उन्होंने बताया कि अलीम को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय ले जाया गया ,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त अलीम शहर से रानीगंज थाने के मानापट्टी स्थित अपने घर लौट रहा था।

गौरतलब है कि चार माह पूर्व महफूज के पिता की हत्या हो गयी थी जिसके नामजद आरोपी जेल में हैं, कुछ लोग मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे थे और आरोप है कि इससे मना करने पर उन लोगों ने अलीम को गोली मार दी।

दूसरी घटना थाना लालगंज कोतवाली क्षेत्र की है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात संदीप सरोज (24) शौच के लिए निकला था कि दो नकाबपोश बदमाश उसका मोबाइल छीनने लगे और विरोध करने पर उन्होंने उसे गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि चीख पुकार सुनकर जब तक लोग पहुंचे बदमाश मोबाइल छीन कर फरार हो चुके थे।

उन्होंने बताया कि गंभीर अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया ,जहां चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।

पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल