लाइव न्यूज़ :

झारखंड से लाये गये दो बाल श्रमिकों को बचाया गया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 13:05 IST

Open in App

बिजनौर (उप्र) 20 नवंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर मे बाल श्रम के लिए झारखंड के लातेहार से लाए गये दो बच्चों की बरामद किए गए हैं जबकि कुछ और बच्चों की तलाश की जा रही है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार के अनुसार थाना नहटौर के बाकरनगर मे कई दिन से भूखा एक बच्चा झाडि़यों मे रोता मिला। बच्चे से पता चला कि बिजनौर का कोई ठेकेदार कुछ बच्चों को झारखंड के लातेहार से लाया है और उन्हें यहां घरों मे काम करने के लिए बेच दिया है।

उन्होंने बताया कि बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता और चाइल्ड लाइफ की संयुक्त टीम को नहटौर के नन्हेड़ा गांव में एक और बच्चा घर मे काम करते मिला। दोनों बच्चे लगभग नौ वर्ष के हैं।

कुमार के अनुसार लातेहार के समाज कल्याण अधिकारी से बात हुई है। परिजन की सहमति से बच्चे लाए गये हैं।

उन्होंने बताया कि बच्चों को लाने वाले बिजनौर के ठेकेदार का कुछ पता नहीं चल पाया है।

जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने बाकी बच्चों की शीघ्र तलाश कर बालश्रम कानून के तहत प्रभावी विधिक कार्रवई करने के आदेश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा