3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

घरेलू क्रिकेट में पंजाब की तरफ से खेलने वाले 21 वर्षीय ऑलराउंडर कृष भगत तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2026 12:56 IST2026-04-16T12:55:42+5:302026-04-16T12:56:45+5:30

ipl 2026 Deal Rs 3000000 Who is Krish Bhagat Joined Mumbai Indians signed 21-year-old Punjab all-rounder Bhagat replacement Atharva Ankolekar ruled out | 3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

file photo

googleNewsNext
Highlightsपिछले दो वर्षों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा रहे हैं।पंजाब के 21 वर्षीय ऑलराउंडर कृष भगत को अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर साइन किया।नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था।

मुंबई:मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को टीम में शामिल किया है। घरेलू क्रिकेट में पंजाब की तरफ से खेलने वाले 21 वर्षीय ऑलराउंडर कृष तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज हैं। वह पिछले दो वर्षों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा रहे हैं।

मुंबई इंडियंस ने पंजाब के 21 वर्षीय ऑलराउंडर कृष भगत को अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर साइन किया है, जो अज्ञात चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। मुंबई के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अंकोलेकर अंडर-19 स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्हें इस साल की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था।

मुख्य रूप से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज, जो निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, भगत ने पंजाब के लिए सात प्रथम श्रेणी और नौ लिस्ट-ए मैच खेले हैं। उन्होंने पिछले दो सीजन से एमआई के ट्रायल में भाग लिया था और इस सीजन में नेट बॉलर के रूप में टीम के साथ जुड़े हुए थे। भगत 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर एमआई में शामिल होंगे।

Open in app