लाइव न्यूज़ :

यूपी में टीवी पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दो दिन पहले पुलिस एडीजी को खत लिखकर जताया था जान का खतरा

By विनीत कुमार | Updated: June 14, 2021 11:48 IST

यूपी में टीवी पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध मौत को लेकर कई तरह से सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने कहा है कि वह इस मामले की और गहराई से जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में टीवी पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध अवस्था में मौतरविवार रात एक न्यूज कवरेज के बाद घर लौटते समय सड़क के किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलेअस्पताल पहुंचने पर मौत, दो दिन पहले प्रयागराज जोन के एडीजी को पत्र लिखकर शराब माफिया से मिल रही धमकी के बारे में बताया था

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एबीपी न्यूज के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वे गंभीर रूप से घायल अवस्था में कटरा रोड के एक ईंट भट्ठे के पास रविवार रात करीब 9.30 बजे मिले थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इसे हादसा बताया है।

हालांकि, एक पत्रकार के इस तरह संदिग्ध स्थिति में मौत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल सुलभ श्रीवास्तव ने दो दिन पहले ही 12 जून को प्रयागराज जोन के एडीजी को पत्र शराब माफियाओं से मिल रही धमकी के बारे में बताया था और कहा था कि उनकी जान को खतरा है। 

वहीं, बीबीसी के पत्रकार समीरात्मज मिश्र ने अपने फेसबुक वॉल पर हालांकि लिखा है कि सुलभ श्रीवास्तव ईंट भट्ठे के पास अर्धनग्न अवस्था में मृत पड़े मिले थे और पुलिस ने कहा है कि दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। समीरात्मज मिश्र ने सवाल उठाया है कि पुलिस यह भी बता दे कि दुर्घटना में कपड़े फट तो सकते हैं, उतर कैसे सकते हैं?

'आप' नेता संजय सिंह ने साधा निशाना

सुलभ श्रीवास्तव की मौत पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने इसे हत्या करार दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'शराब माफियाओं के खिलाफ खबर चलाने के कारण यूपी में एक पत्रकार की हत्त्या हो जाती है जबकि एक दिन पहले सुलभ जी ने ADG को पत्र लिखकर हत्या की आशंका जताई थी लेकिन सब सोते रहे।'

इस बीच एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार कटरा इलाके में सुलभ की बाइक के साथ हादसा हुआ। अभी जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन थी और उस वजह से बाइक पलटने की आशंका जताई जा रही है। ये हादसा उस समय हुआ जब सुलभ एक खबर की कवरेज कर घर लौट रहे थे।

वहीं प्रतापगढ़ पुलिस की ओर से जारी एक वीडियो बाइट में बताया गया है कि मामले की जांच और गहराई से की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि प्रथम दृष्टया सुलभ का गंभीर रूप से घायल होना एक हादसा नजर आता है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?