लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस सिर्फ ठोस मुद्दे उठाती है, दूसरे दलों के एजेंडे में नहीं फंसती : लिएंडर पेस

By भाषा | Updated: November 10, 2021 17:26 IST

Open in App

पणजी, 10 नवंबर तृणमूल कांग्रेस के नेता और टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने बुधवार को कहा कि ममता बनर्जी नीत पार्टी गंभीर मुद्दे उठाती है और वह अन्य दलों के एजेंडे में नहीं फंसंती है।

राज्य विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू करने से पहले पेस पार्टी की गोवा इकाई की बैठक को संबोधित कर रहे थे। चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार से शुरू होना है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम गंभीर और ठोस मुद्दे, जैसे पानी, महिला सुरक्षा और खनन को उठाते हैं और आगे बढ़कर उनके लिए संघर्ष करते हैं। हम उन दायरों में अपना पैर नहीं फंसाते जहां अन्य दल हमें घसीटने की कोशिश कर रहे हैं।’’ वह उन हालिया आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिनमें कहा गया था कि तृणमूल कांग्रेस भाजपा-विरोधी वोट बांटने के लिए गोवा में चुनाव लड़ रही है।

पेस ने कहा, ‘‘कल मेरा चुनाव प्रचार का पहला दिन होगा। पिछले 30 साल से मैं दुनिया भर में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। मैं कई मैच में हारा, लेकिन मुझे पता था कि ग्रैंड स्लैम, ओलंपिक और डेविड कप में कौन से मैच जीतने थे।’’

तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए पेस ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फालेरियो और पार्टी नेता डेरेक ओ’ब्रायन की तारीफ करते हुए उन्हें अपनी प्रेरणा बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह मैं किसी के साथ बैठा हुआ था जिनकी मैं बहुत सम्मान करता हूं। फालेरियो सर एक गाइड और नेता हैं, जिनसे हम सभी प्रेरणा ले सकते हैं।’’

तृणमूल कांग्रेस ने फरवरी 2022 में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे