लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस विधायक ने बीएसएफ के खिलाफ टिप्पणी कर विवाद छेड़ा

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:32 IST

Open in App

कोलकाता,16 नवंबर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक उदयन गुहा ने मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर तलाशी करने की आड़ में महिलाओं को अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाया और उनकी इस टिप्पणी से विवाद छिड़ गया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में की गई गुहा की टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सुरक्षा बलों का अपमान बताया।

बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के केंद्र के कदम के विरोध में एक प्रस्ताव पर विधानसभा में चर्चा के दौरान गुहा ने सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों पर अत्याचार करने की बीएसएफ को पूरी छूट मिलने की बात कही।

उन्होंने सदन में कहा, ‘‘हमने देखा है कि किस तरह के अत्याचार बीएसएफ लोगों पर करता है। एक बच्ची, जिसने देखा है कि उसकी मां को तलाशी की आड़ में अनुचित तरीके से छुआ जाता है, जब वह खेत से लौटेगी तब वह कभी देशभक्त नहीं रह सकती, फिर चाहे आप उनके सामने कितनी ही बार ‘भारत माता की जय’ के नारे क्यों नहीं लगा लें। ये घटनाएं असामाजिक तत्वों को जन्म देती है । ’’

इस पर भाजपा विधायकों ने उनकी टिप्पणी सदन की कार्यवाही के रिकार्ड से हटाने की मांग की, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

गुहा ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि वह उन्होंने महज ‘सच बोला है।’’

उनके बयान की निंदा करते हुए भाजपा विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस विधायक की टिप्पणी पूरी तरह से अस्वीकार्य और अवांछित है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की टिप्पणी न सिर्फ अस्वीकार्य है बल्कि हमारे सुरक्षा बलों का अपमान भी है। सुरक्षा बल हमारे राष्ट्र का गौरव हैं। ये टिप्पणियां तृणमूल कांग्रेस विधायक की मानसिकता को प्रदर्शित करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित