लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हुई कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बिहार चुनाव में हार का ठीकरा फोड़ा गया राजद के माथे पर

By एस पी सिन्हा | Updated: November 28, 2025 17:56 IST

कई नेताओं ने तो तेजस्वी यादव की पार्टी राजद से गठबंधन खत्म कर भविष्य में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की सलाह तक दे डाली।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार को लेकर नई दिल्ली में हुई समीक्षा बैठक में एक स्वर से हार का कारण राजद का साथ बताया गया। सूत्रों के अनुसार, कई उम्मीदवारों ने बैठक में साफ कहा कि राजद से गठबंधन पार्टी की ऐतिहासिक हार का मुख्य कारण रहा। उम्मीदवारों ने दावा किया कि यदि कांग्रेस बिहार में अकेले मैदान में उतरती तो उसका प्रदर्शन बेहतर हो सकता था। कई नेताओं ने तो तेजस्वी यादव की पार्टी राजद से गठबंधन खत्म कर भविष्य में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की सलाह तक दे डाली। अररिया से कांग्रेस के विजयी विधायक आबिदुर रहमान ने समीक्षा बैठक के बाद कहा कि एनडीए सरकार ने महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देकर चुनाव से पहले बड़ा प्रभाव पैदा किया, जिसका सीधा फायदा उन्हें मिला।

सूत्रों के अनुसार, कई उम्मीदवारों ने बैठक में उनका मानना था कि यदि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ती तो नतीजे कहीं बेहतर हो सकते थे। कई नेताओं ने बिहार में राजद से गठबंधन खत्म कर भविष्य में अकेले चुनाव लड़ने की मांग भी रखी। अररिया से विजयी कांग्रेस विधायक आबिदुर रहमान ने बैठक के बाद कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देकर बड़ा चुनावी प्रभाव बनाया, जिससे एनडीए को फायदा मिला। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन में सीट बंटवारे में देरी और करीब एक दर्जन सीटों पर 'फ्रेंडली फाइट' ने जनता के बीच गलत संदेश दिया। 

रहमान के अनुसार भाजपा और एआईएमआईएम ने चुनाव को हिंदू-मुस्लिम मुद्दे में बदलने की कोशिश की, जिसका असर नतीजों में दिखा। साथ ही राजद-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे में देरी और लगभग एक दर्जन सीटों पर फ्रेंडली फाइट की वजह से जनता में नकारात्मक संदेश गया। उल्लेखनीय है कि समीक्षा बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी ने सभी 61 उम्मीदवारों से 10-10 के समूह में चर्चा की। इस दौरान कई बार ऐसे मौके आए जब प्रत्याशियों से बात करते समय बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल तक को कमरे से बाहर भेज दिया गया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व इस हार को बेहद गंभीरता से ले रहा है। 

इसी बैठक के दौरान इंदिरा भवन में एक अप्रिय घटना भी हुई, जब वैशाली के उम्मीदवार इंजीनियर संजीव और पूर्णिया के प्रत्याशी जितेंद्र यादव के बीच गाली-गलौज और विवाद हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि संजीव ने जितेंद्र को गोली मारने की धमकी तक दे दी। बाद में वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया। यह घटना राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के पहुंचने से पहले की बताई जा रही है। हालांकि कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि यह पहली बार हुआ कि चुनाव नतीजों पर इतनी गहन और लंबी समीक्षा की गई।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025कांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारतदिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?