लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रातभर चली मुठभेड़ के बाद मस्जिद में छिपा आतंकवादी

By भाषा | Updated: April 9, 2021 10:47 IST

पुलिस ने बताया कि शोपियां में यह मुठभेड़ बृहस्पतिवार शाम को शुरू हुई थी और अब यह गतिरोध में बदल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है और सुरक्षा बल के चार कर्मी घायल हो गए हैं।छिपे हुए आतंकवादी के भाई और स्थानीय इमामसाहब को आतंकवादी को बाहर लाने और आत्मसमर्पण करने के लिए मस्जिद के भीतर भेजा गया है।

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ के बाद कम से कम एक आतंकवादी के मस्जिद में छिपने की आशंका है जबकि पुलवामा जिले के त्राल में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

पुलिस ने बताया कि शोपियां में यह मुठभेड़ बृहस्पतिवार शाम को शुरू हुई थी और अब यह गतिरोध में बदल गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है और सुरक्षा बल के चार कर्मी घायल हो गए हैं।

पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “छिपे हुए आतंकवादी के भाई और स्थानीय इमामसाहब को आतंकवादी को बाहर लाने और आत्मसमर्पण करने के लिए मस्जिद के भीतर भेजा गया है। मस्जिद को बचाने के लिए प्रयास जारी हैं।”

इससे पहले के ट्वीट में पुलिस ने कहा था कि आतंकवादी संगठन अंसार गजवातुल हिंद के प्रमुख को भी घेर लिया गया है। इसमें कहा गया, “प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एजीयूएच का प्रमुख घिर गया है।”

पुलिस ने बताया कि पुलवामा के त्राल इलाके में शुक्रवार सुबह एक अन्य मुठभेड़ में, दो अज्ञात आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। इस क्षेत्र में सुरक्षाबल लगातार आतंकियों के सफाई के लिए मुहिम चला रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है