लाइव न्यूज़ :

बाराबंकी में कोविड-19 की जांच करने गई टीम पर हमला, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 29, 2021 18:22 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र) 29 मई बाराबंकी जिले के थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम कोटवा में कोटेदार ने कोविड-19 जांच नहीं कराने पर राशन देने से मना किया तो ग्रामीण भड़क गए और जांच करने गई टीम पर ही हमला कर दिया। मौके से जांच करने गई टीम किसी तरह जान बचाकर भागी। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मामला थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम कोटवा का है जहां कोटे की दुकान पर शुक्रवार को कोरोना जांच करने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया जिसके बाद कोरोना जांच करने गई टीम ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

उन्होंने बताया कि कोटवा गांव में बंसीलाल नाम के कोटेदार की दुकान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोठी की टीम राशन लेने वालों की कोविड-19 जांच कर रही थी। कुछ लोगों ने जांच कराया लेकिन थोड़ी देर बाद कुछ ग्रामीण राशन लेने आये तो उन्होंने जांच कराने से मना कर दिया, जिस पर कोटेदार ने जांच कराने के बाद ही राशन देने की बात कही।

पुलिस के मुताबिक कोटेदार की शर्त के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। कई बार कोटेदार द्वारा जांच कराने को कहने पर ग्रामीण भड़क गए और घरों से लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर आ गए। सभी मौके पर विवाद करने लगे और सीएचसी कर्मचारियों को दौड़ा लिया।

जानकारी के मुताबिक मारपीट के डर से जांच करने गई टीम वहां से वापस लौट गई और इसकी शिकायत गोपाल प्रसाद, इंद्रेश, संतोष कुमार व चालक आकाश ने विभाग के अधिकारियों समेत कोठी थाने में की।

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि टीम में शामिल लोग महिलाओं को कोरोना जांच नहीं कराने पर अभद्रता और जबर्दस्‍ती कर रहे थे।

थाना प्रभारी रितेश कुमार पांडे ने शनिवार को बताया कि इस मामले में सीएचसी टीम की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?