लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार ने अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये प्रकोष्ठ गठित किया

By भाषा | Updated: April 24, 2021 17:22 IST

Open in App

चेन्नई, 24 अप्रैल तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को कहा कि अस्पतालों के सामने आने वाली मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति से संबंधित 'किसी समस्या' के समाधान के लिये सप्ताह के सातों दिन, चौबीस घंटे कार्यरत एक कॉल सेंटर बनाया गया है और स्वास्थ्य प्रतिष्ठान मदद के लिये 104 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

सरकार ने कहा कि कोविड-19 मामलों में वृद्धि के चलते अस्पतालों और नर्सिंग होम में चिकित्सीय ऑक्सीजन की मांग बढ़ सकती है और राज्य के ऑक्सीजन उत्पादन उद्योगों को उत्पादन बढ़ाने के 'उपाय तलाशने' का निर्देश दिया गया है।

तमिलनाडु में शुक्रवार तक 10.51 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें से 95,048 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है। राज्य में संक्रमण के 13,776 नए मामले सामने आए हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है जहां कहीं भी ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने की आवश्यकता है, वहां पुलिस की सुरक्षा में 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाकर चिकित्सीय ऑक्सीजन की तत्काल ढुलाई की जा रही है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘’राज्य सरकार ने अस्पतालों और नर्सिंग होम के सामने आने वाली चिकित्सीय ऑक्सीजन की आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिये राज्य औषधि नियंत्रक के तहत 24 घंटे, सातों दिन काम करने वाला कॉल सेंटर बनाया है। चिकित्सीय ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे तमिलनाडु के अस्पताल और नर्सिंग होम सहायता के लिये तत्काल 104 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?