लाइव न्यूज़ :

अगर राम मंदिर निर्माण का वादा पूरा हुआ तो 6 दिसंबर को करेंगे आत्मदाहः स्वामी परमहंस 

By भाषा | Updated: November 5, 2018 05:14 IST

परमहंस अयोध्या में मोदी सरकार द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने की मांग करते हुए छह अक्टूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे।

Open in App

अयोध्या में तपस्वी छावनी मंदिर के महंत स्वामी परमहंस दास ने चेतावनी दी है कि अगर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की आधिकारिक घोषणा नहीं होती है तो वह छह दिसम्बर को आत्मदाह करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच दिसम्बर तक इसकी घोषणा करें।

परमहंस अयोध्या में मोदी सरकार द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने की मांग करते हुए छह अक्टूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। एक हफ्ते की भूख हड़ताल के बाद परमहंस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उनकी मुलाकात लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराई गई जिन्होंने उन्हें भूख हड़ताल छोड़ने के लिए मनाया। यह दावा संत ने किया।

परमहंस ने कहा, ‘‘जब सरकार ने मुझ पर अनशन खत्म करने के लिए दबाव बनाया तो मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि वह जल्द ही राम मंदिर निर्माण की तारीख घोषित करेंगे। उन्होंने मेरी बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कराने का वादा किया जहां मैं निजी तौर पर अपनी मांगें रख सकता हूं लेकिन कुछ नहीं किया गया।’’ 

महंत ने कहा, ‘‘मैं मोदी सरकार को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर बनाने पर कदम उठाने के लिए एक महीने का वक्त देता हूं। इस बार पार्षद से लेकर भारत के राष्ट्रपति तक भारतीय जनता पार्टी से हैं लेकिन वे राम मंदिर के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए