सुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो
By अंजली चौहान | Updated: April 24, 2026 19:16 IST2026-04-24T19:13:13+5:302026-04-24T19:16:22+5:30
Sur Jyotsna National Musical Award 2026: डॉ. बाबासाहब आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम हॉल में आयोजित इस शाम में कैलाश खेर की रूहानी आवाज ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो
Sur Jyotsna National Musical Award 2026:दिल्ली में लोकमत मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित 'सुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स' में आज कैलाश खेर ने लाइव परफॉर्म कर रहे हैं। दिग्गज सिंगर की आवाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और दर्शन उनकी परफॉर्मेंस का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने अपने बैंड 'कैलासा' के साथ इस मंच पर अपनी जादुई आवाज का जादू बिखेरा। दिल्ली के इस भव्य आयोजन में कैलाश खेर के साथ-साथ संगीत जगत की अन्य दिग्गज हस्तियों ने भी शिरकत की।
लोकमत मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित 'सुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स' भारत के प्रतिष्ठित संगीत पुरस्कारों में से एक है। यह पुरस्कार श्रीमती ज्योत्स्ना दर्डा की स्मृति में युवा संगीत प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और भारतीय शास्त्रीय व समकालीन संगीत को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है।
कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप मेहता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं. इसके अलावा सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय के राज्यमंत्री रामदास आठवले, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्यमंत्री श्रीपाद नाईक, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, जिंदल स्टील के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद नवीन जिंदल, राज्यसभा सांसद और न्यूज एक्स चैनल के चेयरमैन कार्तिकेय शर्मा, पंजाब केसरी समूह के चेयरमैन किरण अश्विनीकुमार चोपड़ा, नेवल वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन की अध्यक्ष शशि त्रिपाठी और लाेकमत मीडिया समूह के एडिटाेरियल बाेर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डाॅ. विजय दर्डा सहित कई हस्तियां इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद हैं।