तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा- 'वह भले ही भाजपा के मुख्यमंत्री हों, लेकिन संघ के तो कार्यकर्ता नहीं हैं'

By एस पी सिन्हा | Updated: April 24, 2026 17:53 IST2026-04-24T17:53:41+5:302026-04-24T17:53:41+5:30

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर नीतीश कुमार को जाना ही होता तो वह खुद चुनाव के समय बोल सकते थे कि चुनाव के बाद हम चले जाएंगे लेकिन चुनाव में कभी उन्होंने यह बात नहीं बोला बल्कि हम लोग ही बोल रहे थे कि भाजपा उनको मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं रहने देगी।

Tejashwi Yadav launched a scathing attack on Chief Minister Samrat Chaudhary, stating: "He may be the BJP's Chief Minister, but he is certainly not an RSS worker." | तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा- 'वह भले ही भाजपा के मुख्यमंत्री हों, लेकिन संघ के तो कार्यकर्ता नहीं हैं'

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा- 'वह भले ही भाजपा के मुख्यमंत्री हों, लेकिन संघ के तो कार्यकर्ता नहीं हैं'

 

पटना:बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी की सरकार ने विश्वास मत हासिल करने के बाद सदन से बाहर निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपने निशाने पर लिया और जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में पांच साल में पांच सरकार बनी। सरकार बनी और फिर नई सरकार बनी। यानी इस साल का 40 फीसद समय तो बर्बाद हो गया, तो काम कब हुआ? निशांत ने भी कहा था कि अमित अंकल बोले हैं कि नीतीश कुमार 30 तक रहेंगे कोई दिक्कत नहीं है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर नीतीश कुमार को जाना ही होता तो वह खुद चुनाव के समय बोल सकते थे कि चुनाव के बाद हम चले जाएंगे लेकिन चुनाव में कभी उन्होंने यह बात नहीं बोला बल्कि हम लोग ही बोल रहे थे कि भाजपा उनको मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं रहने देगी। तेजस्वी ने कहा कि अंदर ही अंदर दबाव डालकर, टॉर्चर कर के और बेईज्जत कर के नीतीश कुमार को भगाया। इस बात को कौन नहीं जानता है। बिहार में कोई ओरिजनल भाजपा और आरएसएस का मुख्यमंत्री बना है क्या? क्या यह बात सच नहीं है कि सम्राट चौधरी पहली बार राजद के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इनको राजद की तरफ से सचेतक भी बनाया गया था। विजय चौधरी भी पहली बार कांग्रेस से चुनाव लड़े थे। विजेंद्र यादव भी जनता दल से आए। तो भाजपा के मन में तो पीड़ा है ही न। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद ने जो लकीर खिंची है। भले ही भाजपा के मुख्यमंत्री हो लेकिन सम्राट चौधरी संघ के तो कार्यकर्ता नहीं हैं। सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री हैं और सभी को जानने का अधिकार है कि वह कितने शिक्षित हैं। उन्होंने कौन सा कोर्स किया है या नहीं किया है वह तो भगवान ही जानता है। वह ऐसा कोर्स है जो मैट्रिक परीक्षा की तैयारी के लिए किया जाता है। तो वह डिग्री के मामले में भी फेल हैं। उनकी सही उम्र का पता ही नहीं है, उनकी एज कब घट जाती है और कब बढ़ जाती है, कुछ पता ही नहीं है। उस मामले में भी फेल। तेजस्वी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी के ऊपर हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, ये क्या बोलेंगे?

 

Web Title: Tejashwi Yadav launched a scathing attack on Chief Minister Samrat Chaudhary, stating: "He may be the BJP's Chief Minister, but he is certainly not an RSS worker."

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे