कैलाश खेर ने बांधा समां, लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार में लाइव परफॉर्मेंस से जीता दिल

By संदीप दाहिमा | Updated: April 24, 2026 19:24 IST2026-04-24T19:12:53+5:302026-04-24T19:24:19+5:30

Next

लोकमत मीडिया समूह की ओर से 13वां ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ समारोह आज शुक्रवार, 24 अप्रैल को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया।

समारोह में मशहूर गायक कैलाश खेर ने पहाड़ी और मखमली आवाज से यहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह समारोह संगीत साधिका और लोकमत सखी मंच की संस्थापक दिवंगत ज्योत्सना दर्डा की स्मृति में आयोजित किया जाता है।

लोकमत मीडिया समूह पिछले 13 वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों में ‘13वां लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ समारोह का आयोजन करता आ रहा है।

देश की राजधानी में यह कार्यक्रम चौथी बार हो रहा है, इससे पहले 2019, 2021 और 2025 में भी यह समारोह आयोजित हो चुका है।

समारोह में कैलाश खेर ने "तौबा-तौबा", "कैसे बताएं क्यों तुझको चाहें", समेत कई गाने गाये।