लाइव न्यूज़ :

स्टालिन का योगी पर पलटवार, उप्र में महिलाओं के विरूद्ध यौन अपराधों का दिया हवाला

By भाषा | Updated: April 1, 2021 17:15 IST

Open in App

कोयंबटूर (तमिलनाडु), एक अप्रैल द्रमुक प्रमुख एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें दूसरी पार्टियों के शासनकाल पर महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम रहने का आरोप लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

स्टालिन ने कहा कि सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार के रिकार्ड ब्यूरो के मुताबिक महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ सर्वाधिक संख्या में अत्याचार तथा यौन उत्पीड़न की घटनाएं उत्तर प्रदेश से दर्ज की गई हैं।

उन्होंने कि उस राज्य के मुख्यमंत्री महिलाओं के मुद्दे पर द्रमुक पर आरोप लगा रहे हैं।

स्टालिन ने शहर के कौंदाम्पलायम में एक चुनाव सभा में कहा, ‘‘द्रमुक पर आरोप लगाने के लिए योगी (आदित्यनाथ) के पास क्या नैतिक अधिकार है।’’

द्रमुक प्रमुख ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री जे जयलिता की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत का ब्योरा नहीं मांगा, जबकि वह भी एक महिला थी। उन्होंने द्रमुक-कांग्रेस शासन काल के समय की महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक चुनावी रैली में उठाये जाने का जिक्र करते हुए यह कहा।

इस बीच, द्रमुक उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगने के लिए यहां मेत्तुपालयम में एक सभा में स्टालिन ने प्रधानमंत्री से मदुरै में प्रस्तावित एम्स की स्थिति वहां जाकर देखने का अनुरोध किया, जब वह दो अप्रैल को वह चुनाव प्रचार के लिए शहर का दौरा करेंगे।

उन्होंने मोदी को याद दिलाया कि एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) की घोषणा 2015 के बजट में की गई थी और शिलान्यास 2017 में प्रधानमंत्री ने खुद किया था।

स्टालिन ने दावा किया कि तब से वहां कोई प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इलाके का दौरा करने और खुद से प्रस्तावित अस्पताल की स्थिति देखने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपको नींव में डाली गई ईंट वहां नहीं मिलती है, तो अधिकारी कह सकते हैं कि उदयनिधि (स्टालिन के बेटे) उसे उखाड़ ले गये।’’

उदयनिधि एम्स लिखी हुई एक ईंट के साथ मुदैरे में और इसके आसापास के इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

स्टालिन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी पर भी निशाना साधा और कहा कि मोदी के साथ मंच साझा करने के दौरान तमिलनाडु और इसकी आबादी की समस्याओं पर स्पष्टीकरण मांगने का क्या उनमें साहस है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या पलानीस्वामी संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) का विरोध करने और मोदी से इसे वापस लेने की मांग करने का साहस रखते हैं। क्या वह मोदी से तमिलनाडु को नीट से छूट देने और केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने को कह सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इसी तरह से मुख्यमंत्री को मोदी से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी करार दिये गये सात व्यक्तियों को रिहा करने के लिए तमिलनाडु के राज्यपाल को आदेश जारी करने के लिए कहना चाहिए।

स्टालिन ने कहा कि मुख्यमंत्री को मोदी से यह भी पूछना चाहिए कि श्रीलंका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद प्रस्ताव पर मतदान से भारत सरकार दूर क्यों रही।

द्रमुक प्रमुख ने कहा, ‘‘मोदी साम्प्रदायिक नफरत फैला कर द्रविड़ भूमि पर पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं, वह भूमि जहां पेरियार, अन्नादुरई और करूणानिधि जन्में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां