लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी, गंगानगर में पारा 46.3 डिग्री

By भाषा | Updated: May 29, 2021 20:09 IST

Open in App

जयपुर, 29 मई राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शनिवार को भी जारी रहा जहां गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गंगानगर में न्यूनतम तापमान भी 31.8 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन भी लोगों को लू और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विभाग ने तेज गर्म हवाएं यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तामपान गंगानगर में 46.3 डिग्री, चुरू में 46.1 डिग्री, बीकानेर में 44.8 डिग्री, फलौदी में 44.4 डिग्री, पिलानी में 44.7 डिग्री, पाली में 44.3 डिग्री, सवाई माधोपुर में 43.5 डिग्री, बाड़मेर में 43.1 डिग्री, कोटा में 42.5 डिग्री, जयपुर में 42.2 डिग्री व जोधुपर में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, चित्तौड़गढ़, अलवर, वनस्थली व जैसलमेर में भी पारा 40 डिग्री के आसपास रहा।

विभाग का कहना है कि इस समय पंजाब व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है जिसका विस्तार सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक है। इस तंत्र के प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के चुरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर जिलों के साथ-साथ बीकानेर, सीकर, झुंझुनू, नागौर, जोधपुर व जैसलमर जिलों में भी लू चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 31 मई से राज्य के पर सक्रिय होने से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सका विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?