लाइव न्यूज़ :

J&K: सुरक्षाबलों ने शोपियां में एक आतंकी को किया ढेर, बार्डर पर पाकिस्तानी झंडा मिलने के बाद सुरक्षा कड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2022 16:41 IST

सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई से पहले आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए भी कहा परंतु जब वे नहीं माने तो उन्होंने भी जवाब में गोलीबारी शुरू कर दी और एक आतंकी अभी तक ढेर किया जा चुका था। जिसकी फिलहाल पहचान नहीं हो पाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसांबा बॉर्डर पर मिला पाकिस्तानी झंडा, सुरक्षा व्यवस्था को किया गया दुरुस्तशोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू: सुरक्षाबलों ने शोपियां में एक आतंकी को अभी तक चल रही मुठभेड़ में मार गिराया है। दो से तीन आतंकियों के साथ फिलहाल मुठभेड़ जारी थी। जबकि दूसरी ओर सांबा के इंटरनेशनल बार्डर पर एक पाकिस्तानी झंडा मिलने के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बर्फबारी-बारिश की परवाह न करते हुए सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा हुआ है। 

दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां के जैपोरा किलबल इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के तुरंत बाद ही जम्मू कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवान सेना व सीआरपीएफ के संयुक्त दल के साथ गांव में पहुंच गए और आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी। सुरक्षाबलों का दल जैसे ही उस मकान के नजदीक पहुंचा जहां आतंकी छिपे हुए थे, उन्होंने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ ही घंटों के बाद एक आतंकी को मार गिराया गया था।

पुलिस ने बताया कि इलाके में दो से तीन आतंकियों के देखे जाने की सूचना मिली थी। फिलहाल समाचार भिजवाए जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। 

सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई से पहले आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए भी कहा परंतु जब वे नहीं माने तो उन्होंने भी जवाब में गोलीबारी शुरू कर दी और एक आतंकी अभी तक ढेर किया जा चुका था। जिसकी फिलहाल पहचान नहीं हो पाई थी।

इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार को इंटरनेशनल बार्डर से सटे के सांबा सेक्टर से एक विमान के आकार का गुब्बारा बरामद किया है। गुब्बारे के साथ ही पाकिस्तानी झंडा भी बांधा गया था। यह गुब्बारा जिला सांबा सेक्टर के घग्वाल स्थित नर्सरी फोस्ट एरिया राजपुरा से बरामद किया गया है। 

क्षेत्र की संवेदनशीलता और पूर्व में पाकिस्तान की तरफ से किए गए घुसपैठ व जासूसी के प्रयासों को संज्ञान में लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसाार, गुब्बारे में भी एक तरफ से लाल रंग से पाकिस्तान का झंडा बना हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ गुब्बारे में पीआईए लिखा गया है। 

इसके बाद इस गुब्बारे का पाकिस्तान से संबंध होने के प्रमाण पुख्ता हो गए हैं। हालांकि यह गुब्बारा और पाकिस्तानी झंडा कहां से इंटरनेशनल बार्डर के पास पहुंचा है, यह सुरक्षा एजेंसियों के लिए जांच का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि इस पर कुछ पाकिस्तानी मोबाइल नंबर भी लिखे पाए गए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरSambaपाकिस्तानएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार