लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कोविड-19 टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू, डीजीपी सबसे पहले टीका लेने वालों में शामिल

By भाषा | Updated: February 4, 2021 20:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार फरवरी हरियाणा में फ्रटलाइंन कार्यकर्ताओं को कोविड-19 टीका लगाने का दूसरा चरण बृहस्पतिवार को शुरू हुआ और राज्य पुलिस के महानिदेशक मनोज यादव उन पहले लोगों में शामिल रहे जिन्होंने इस महामारी से बचाव के लिए सबसे पहले टीका लगवाया।

कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण के तहत पंचकूला स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) यादव एवं कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कोविड-19 का टीका लगवाया। वहीं हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने फ्रंटलाइन कर्मियों के लिए टीकाकरण के लिए राज्यव्यापी दूसरे चरण की शुरुआत गुरुग्राम से की।

विज ने बताया कि दूसरे चरण में करीब 4.50 लाख फ्रंटलाइन कर्मियों का टीकाकरण होगा।

इन फ्रंटलाइन कर्मियों में पुलिस, राजस्व, पंचायती राज, कारावास , होमगार्ड और शहरी निकाय के कर्मचारी शामिल हैं।

गौरतलब है कि 16 जनवरी को शुरू हुए पहले चरण में राज्य में करीब 1.3 लाख स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया है।

आधिकारिक बयान के मुताबिक डीजीपी यादव ने स्वयं बल में सबसे पहले टीका लगवा कर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को प्रेरित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है