लाइव न्यूज़ :

पुंछ, राजौरी में आतंकवादियों के सफाये के लिए खोज अभियान जारी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 15:02 IST

Open in App

जम्मू, 12 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ, दोनों सीमाई जिलों को जोड़ने वाले एक जंगल में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को भी व्यापक तलाश अभियान जारी रखा। इसी जंगल में एक दिन पहले आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच जवान शहीद हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ और नजदीकी राजौरी में थानामंडी के सुरनकोट के घने जंगल में चलाए जा रहे अभियान के दौरान आतंकवादियों से फिर से कोई मुठभेड़ नहीं हुई है।

सोमवार को तड़के सुरनकोट में डेरा की गली (डीकेजी) के पास एक गांव में सेना के तलाशी दल पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने गोलीबारी कर दी जिसमें एक जेसीओ सहित पांच जवान शहीद हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती मुठभेड़ के बाद आतंकवादी पास के पनघई वन में भाग गए जो राजौरी के थानामंडी के अंतर्गत आता है। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने उनका पीछा किया और फिर से मुठभेड़ हो गई।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ सोमवार शाम को तब रुकी जब आतंकवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गए। उन्होंने बताया कि पूरी वन पट्टी की घेराबंदी कर दी गई है और छुपे हुए आतंकवादियों के खात्मे के लिए खोज अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी अभियान की निगरानी करने के लिए इलाके में पहुंच गए हैं।

पहले एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां एक बयान में कहा, “10 और 11 अक्टूबर की दरमियानी रात को जम्मू-कश्मीर में पुंछ-राजौरी जिलों की सीमा के पास शाहदरा इलाके में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद विरोधी एक अभियान शुरू किया था। इस अभियान के दौरान, आतंकवादियों ने सेना के जवानों पर भारी गोलीबारी की जिससे एक जेसीओ और चार सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए।"

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों में नायब सूबेदार (जेसीओ) जसविंदर सिंह, नायक मनदीप सिंह, सिपाही गज्जन सिंह, सराज सिंह और वैशाख एच शामिल हैं।

जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ जिलों में इस साल जून से घुसपैठ के प्रयासों में बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके बाद अलग-अलग मुठभेड़ों में नौ आतंकवादी मारे गए। पिछले अभियान में तीन जवान भी शहीद हो गए थे।

इस बीच, युवाओं के एक समूह ने भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने के लेकर पुंछ शहर में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर युवा सिख समुदाय से ताल्लुक रखते थे जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को लगातार समर्थन देने के लिए पाकिस्तान का पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारी कमलजीत सिंह ने कहा, “हम जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को लगातार समर्थन देने के लिए पाकिस्तान की निंदा करते हैं। समय आ गया है कि भारत सरकार निर्दोष नागरिकों और हमारे जवानों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को भेजने के लिए पाकिस्तान को सबक सिखाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: विधेयक के पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?