लाइव न्यूज़ :

J&K: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरबक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी, आतंकवादियों की तलाश में जुटे अधिकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2024 10:14 IST

J&K: अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की तलाश कर रहे सुरक्षा बलों के लिए घना जंगल और दुर्गम भौगोलिक स्थिति चुनौती पैदा कर रहे हैं।

Open in App

J&K: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में छिपे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी के शहीद होने के एक दिन बाद सोमवार को केशवान के घने जंगलों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों का तलाश अभियान जारी है। सुरक्षा बल गत बृहस्पतिवार को दो ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) का अपहरण और हत्या करने वाले आतंकवादियों की तलाश में चार दिन से वन्य क्षेत्र की खाक छान रहे हैं।

रविवार को मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना और पुलिस के संयुक्त तलाश दल ने केशवान वन्य इलाके में पूर्वाह्न करीब 11 बजे आतंकवादियों की घेराबंदी की। मुठभेड़ चार घंटे से अधिक समय तक हुई। मुठभेड़ में सेना की 2 पैरा के एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) नायब सूबेदार राकेश कुमार शहीद हो गए तथा तीन अन्य सैनिक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि रविवार की मुठभेड़ के बाद से आतंकवादियों की ओर से कोई गोलीबारी नहं हुई है।

उन्होंने बताया कि दो वीडीजी की हत्या के लिए जिम्मेदार तीन से चार आतंकवादी अब भी इलाके में छिपे हैं और व्यापक तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की तलाश कर रहे सुरक्षा बलों के लिए घना जंगल और दुर्गम भौगोलिक स्थिति चुनौती पैदा कर रहे हैं।

आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को वीडीजी नजीर अहमद और कुलदीप कुमार का नजदीकी कुंतवाड़ा जंगल में अपहरण कर लिया था तथा उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरफ़ोर्सआतंकवादीJammuKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट