लाइव न्यूज़ :

सबरीमला प्रदर्शन मामला : केरल के मुख्यमंत्री ने प्रक्रियायों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: October 12, 2021 14:44 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 12 अक्टूबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि राज्य में सबरीमला मंदिर प्रवेश और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों के दौरान दर्ज पुलिस मामलों को वापस लेने के लिए सरकारी स्तर पर प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस साल फरवरी में घटनाओं से सबंधित उन मामलों को वापस लेने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे जो ‘‘गंभीर आपराधिक प्रकृति के नहीं’’ थे। उन्होंने विधानसभा को बताया कि आदेश के आधार पर राज्य के डीजीपी ने जिलाधिकारियों और जिला पुलिस प्रमुखों को अपने-अपने क्षेत्रों में दर्ज ऐसे प्रत्येक मामले की प्रकृति और वर्तमान स्थिति को देखने का निर्देश दिया था।

ऐसे मामलों से संबंधित सूचना जुटाने और उसकी प्रकृति एवं स्थिति की जांच के लिए अपराध शाखा के महानिरीक्षक (आईजी) और विशेष प्रकोष्ठ के अधीक्षकों और राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) की एक समिति का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि हर मामले की अलग से समीक्षा की जाएगी और अपराध दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 321 के तहत अदालत के आदेश के बाद ही उसे वापस लेने की अनुमति होगी।

विपक्षी कांग्रेस ने छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव से पहले मामलों को वापस लेने के संबंध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के फैसले का स्वागत किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?