लाइव न्यूज़ :

रोशनी कानून : सीबीआई ने अदालत को कार्रवाई रिपोर्ट सौंपी, पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू

By भाषा | Updated: December 11, 2020 21:05 IST

Open in App

जम्मू, 11 दिसंबर सीबीआई ने रोशनी कानून में कथित अनियमितताओं के संबंध में दर्ज मामलों की जांच से जुड़ी कार्रवाई रिपोर्ट शुक्रवार को सीलबंद लिफाफे में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय को सौंपी। अदालत ने इस संबंध में दायर विभिन्न पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई की प्रक्रिया भी शुरू की है।

सीबीआई के वकील मोनिका कोहली ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति संजय धर की खंड पीठ के समक्ष सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट सौंपी।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अदालत से रोशनी कानून से संबंधित प्रकरण की सुनवाई निर्धारित तारीख से पहले करने का अदालत से अनुरोध किया है। अदालत ने इससे पहले नौ अक्टूबर को अपने फैसले में रोशनी कानून को रद्द करते हुए उसे ‘‘गैरकानूनी और असंवैधानिक’’ बताया था और साथ ही उसने इस कानून के तहत आवंटित जमीन की जांच सीबीआई को सौंपी है।

इस मामले की प्रत्यक्ष सुनवाई के दौरान सीबीआई द्वारा अभी तक की गई जांच के संबंध की जानकारी प्राप्त करने के बाद अधिवक्ता कोहली ने सीलबंद लिफाफे में कार्रवाई रिपोर्ट सौंपी।

कोहली ने नौ अक्टूबर के फैसले पर पुनर्विचार का अनुरोध करने वाले सभी लोगों को अपनी याचिकाओं की प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया।

सीबीआई ने इस मामले में अभी तक नौ प्राथमिकी, जिन्हें जांच एजेन्सी की भाषा में नियमित मामले (आरसी) कहते हैं, दर्ज की हैं। इनके अलावा जांच एजेन्सी ने चार प्रारंभिक जांच (पीई) के मामले दर्ज किये हैं।

जांच ब्यूरो ने रोशनी कानून के तहत अपने नाम से जंगल की भूमि के अतिक्रमण को गैर कानूनी तरीके से कथित रूप से नियमित कराने के लिये जम्मू कश्मीर के पूव मंत्री ताज मोहिउद्दीन, के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में शोफियां के पूर्व उपायुक्त मोहम्मद रमजान, तत्कालीन अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद यूसुफ जरगर, तत्कालीन सहायत राजस्व आयुक्त हफीजुल्लाह शाह और तत्कालीन तहसीलदार गुलाम हसन राथर के नाम भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

भारत अधिक खबरें

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने