लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू यादव के बडे़ पुत्र तेज प्रताप ने खुद को बताया 'सेकेंड लालू', पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 27, 2021 19:45 IST

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने विधानसभा अध्‍यक्ष को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की कठपुतली करार दिया.

Open in App
ठळक मुद्दे बीते 23 मार्च के काले दिन विधानसभा में विधायकों की पिटाई के मामले पर सदन में चर्चा होनी चाहिए. तेजस्‍वी के बडे़ भाई तेज प्रताप को उनके अलग अंदाज के कारण जाना जाता है. अपना नया फेसबुक पेज बनवाया है.

पटनाः बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन आज जबर्दस्‍त हंगामा के बाद विपक्ष से सभी सदस्‍यों ने सदन का बहिष्‍कार कर दिया. इस दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे़ बेटे तेज प्रताप यादव ने खुद को दूसरा लालू घोषित कर दिया.

 

वैसे भी तेज प्रताप हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं. वहीं, सभी विपक्षी दलों के विधायक सदन से बाहर निकल गए। इसके बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने विधानसभा अध्‍यक्ष को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की कठपुतली करार दिया. तेजस्वी ने कहा कि जबतक बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष के विधायकों की पिटाई के मामले पर सदन में चर्चा व दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती.

वे सदन का बहिष्‍कार करेंगे. सदन के बाहर तेजस्‍वी यादव ने मीडिया से कहा कि सोमवार को विपक्ष ने विधानसभा अध्‍यक्ष से आग्रह किया था कि बीते 23 मार्च के काले दिन विधानसभा में विधायकों की पिटाई के मामले पर सदन में चर्चा होनी चाहिए. इसका आग्रह लिखित में भी दिया. इसके बाद मंगलवार को आज जब यह प्रस्‍ताव रखना चाहा, तब रोक दिया गया.

विधानसभा अध्‍यक्ष ने अनौपचारिक तौर पर अपनी बात रखने को तो कहा, लेकिन चर्चा की अनुमति नहीं दी. इतने बडे़ मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष की बात नहीं मानी गई. अनौपचारिक तौर पर अपनी बात रखने का कोई मतलब नहीं था. वहीं, तेजस्‍वी के बडे़ भाई तेज प्रताप को उनके अलग अंदाज के कारण जाना जाता है. उन्‍होंने अपना नया फेसबुक पेज बनवाया है.

खास बात यह है कि इस पेज को 'सेकंड लालू तेज प्रताप यादव' नाम दिया गया है. इस पेज के जरिये 'लालू के लाल' ने अपनी सियासी सक्रियता बढ़ा दी है. इस फेसबुक पेज के जरिये तेजप्रताप अपने समर्थकों से लाइव रूबरू हुए और उनके सवालों के जवाब दिए. उन्‍होंने इस दौरान कोरोना महामारी, बेरोजगारी, अस्‍पताल और शिक्षा जैसे मुद्दों पर बातचीत की.

उन्‍होंने इस दौरान खुद का परिचय 'सेकंड लालू तेज प्रताप' के रूप में ही दिया है. तेज प्रताप ने इस मौके पर श्रावन मास की धर्मावलंबियों को शुभकामनाएं दीं. उन्‍होंने कहा-आपकी जो भी समस्‍या हो, कुछ आपको प्रॉब्‍लम हो रही हो, आप हमारे साथ जुड़िए, हम उसका समाधान करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार को घेरा.

विधानसभा में विधायकों के साथ कथित दुर्व्‍यवहार के मामले में भी उन्‍होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कई गंभीर आरोप लगाए. उन्‍होंने कहा कि हमारे पिता को भी दबाने का, जेल भेजने का काम किया गया. हमारे खिलाफ सीबीआई, ईडी को लगाया गया. हमारे पिता ने देश के पिछड़े वर्ग के लिए संघर्ष किया और आज भी वही कर रहे हैं.

तेज प्रताप ने कहा, 'मैं वादा करता हूं कि हम इनकी सरकार को गिराकर रहेंगे. हम चुप बैठने वालों में से नहीं हैं. आप हमसे जुडे़, इसके लिए आप सबका शुक्रिया अदा करता हूं.' उन्‍होंने वादा किया कि वे आगे भी इस पेज पर लाइव आते रहेंगे और चाहने वालों के साथ जुडते रहेंगे. यहां बता दें कि तेज प्रताप का अपना अंदाज भी निराला है.

उन्‍हें बिहार दौरे के दौरान कभी मिठाई की दुकान पर जलेबियां बनाते हुए देखा गया है तो कभी भगवान श्रीकृष्‍ण का रूप धरकर बांसुरी बजाते हुए. कभी शंकर भगवान के वेश में फोटो सेशन भी कराते देखे जाते हैं. वहीं मथुरा जाकर वहां पूजा-पाठ करने की भी बातें सामने आती रहती हैं.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवीबिहारभारतीय जनता पार्टीजेडीयूआरजेडीपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे